Amazon

Monday, September 28, 2020

बिकी हुई जमीन के पैसे न मिलने से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी

बिकी हुई जमीन के पैसे न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर जमीन खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव कुलार खुर्द निवासी गगनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पति जगतार सिंह के सिर पर कर्ज होने के कारण उसने अपनी 9 बीघे जमीन गांव ढढोगल के चमकौर सिंह को बेच दी थी। जमीन का सौदा 28 लाख 75 हजार रुपए में तय हुआ था।

इसमें से 3 लाख 75 हजार रुपए चमकौर सिंह ने बाद में देने के लिए कहा था। इस संबंधी एक लिखित इकरारनामा भी हुआ था। परंतु चमकौर सिंह बाद में उक्त पैसे देने संबंधी टाल-मटोल करता रहा और धमकियां देता था। इस कारण उसका पति जगतार सिंह अक्सर ही परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते जगतार सिंह ने पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने गगनदीप कौर की शिकायत पर थाना सदर संगरूर में चमकौर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3kQprSu
September 28, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment