Amazon

Tuesday, September 29, 2020

जोन के 21 सेक्टरों के 21 हजार परिवारों को मिलेगी 578 कराेड़ रुपए की राहत

चंडीगढ़ में 24 सितंबर काे इनहांसमेंट के मुद्दे पर ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन व मुख्यमंत्री के बीच राशि अपडेट को लेकर बनी सहमति के बाद एचएसवीपी मुख्यालय की सभी शाखाएं शनिवार और रविवार अवकाश होने पर भी देर रात तक खुली रहीं। एचएसवीपी के अधिकारी राशि अपडेट प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

राशि अपडेट की प्रक्रिया शुरू होते ही हिसार जोन के 21 सेक्टरों के 21105 प्लॉटधारकों को लगभग 578 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी, हिसार जोन में हिसार के अलावा जीन्द, सिरसा, फतेहाबाद व हांसी के सेक्टर भी शामिल हैं। राशि अपडेट हाेने के बाद प्लाॅट धारकाें पर एकदम से बाेझ नहीं पड़ेगा। जाे इनहांसमेंट बचेगी उसे भी किश्तों में जमा कराना हाेगी।

इसके अलावा यह नियम लागू रहेगा कि 2 अक्टूबर (राशि अपडेट) से लागू इस राशि पर ब्याज दर शुरू हाेगी। बटन दबा राशि अपडेट प्रक्रिया शुरू होगी : शहरी विकास प्राधिकरण की 119वीं बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 29 सितम्बर को होगी। इसमें सेक्टरों की राशि अपडेट के एजेंडा/ प्रस्ताव को बोर्ड मेंबर द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उसके बाद दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री एसोसिएशन पदाधिकारियों की उपस्थिति में बटन दबाकर राशि अपडेट की प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत करेंगे।

इसके बाद एचएसवीपी आईटी सेल प्रत्येक अलाटी के खातों में पीपीएम (विभाग का साॅफ्टवेयर) से नई राशि अपलोड की प्रक्रिया को शुरू करेगा। दो अक्टूबर को राशि अपडेट के प्रदेश के लगभग 60 सेक्टरों को फाइनल किया गया है।

दो अक्टूबर (राशि अपडेट) से लागू होंगी ब्याज दर

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि 24 सितंबर को मुख्यमंत्री से राशि अपडेट पर सहमति के अलावा निम्न बिन्दुओं पर सहमति बनी।
1. सेक्टरों की इनहांसमेंट रीकैलकुलेशन के बाद जो नई राशि बनी है, उसे अलाॅटियों को एक साथ नहीं बल्कि उसे किश्तों में जमा करवाना होगा।
2. रीकैलकुलेशन के बाद जो सेक्टरों की जो नई राशि बनी है, वही अपडेट होगी।
3. नई राशि पर ब्याज दो अक्टूबर से यानि अलाॅटी के खातों में अपलोड होने के एक माह बाद से शुरू होगा।
4. जो अलाॅटी नई राशी भरने में सक्षम नहीं, उनके लिए सरकार बैंकों से टाइअप कर लोन की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
5. जिन सेक्टरों की रीकैलकुलेशन शेष है उसे 30 अक्टूबर तक निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर राशि अपडेट की जाएगी।
6. जरूरी कार्यों पर इनहांसमेंट भरने की शर्त को 30 सितंबर से पुनः लागू हो रही है। इसलिए इसे भी 30 अक्टूबर तक बढ़ाया जाएगा। ताकि राशि अपडेट होने तक गृह निर्माण कार्यों में कोई रुकावट पैदा न हो।

इनहांसमेंट री-कैलकुलेशन के बाद हिसार के सेक्टरों की स्थिति

हिसार : सेक्टर- 3, 5, 4 पार्ट
इनहांसमेंट राशि : 6024 रु. प्रति स्क्वेयर मीटर से घटकर 1672 रु. प्रति स्क्वेयर मी. तथा 1398 रु. प्रति वर्ग गज हुई (74 प्रतिशत घटी)
हिसार : सेक्टर- 16,17 व 13 पार्ट
इनहांसमेंट राशि: 4615 रु. प्रति स्क्वेयर मी. से घटकर 322 रु. प्रति स्क्वेयर मी. तथा 270 रु. प्रति वर्ग गज हुई (92.95 प्रतिशत घटी)
हिसार: सेक्टर- 1, 4
इनहांसमेंट राशि: 312.24 रु. प्रति स्क्वेयर मी. से रीकैलकुलेशन के बाद पूर्ण घटी।
हिसार: सेक्टर-15 ए
इनहांसमेंट राशि : रीकैलकुलेशन के बाद 449 रु. प्रति स्क्वेयर मी. 376 रु. प्रति वर्ग गज राशि भरनी।
हिसार: सेक्टर 9-11
इनहांसमेंट राशि : 44.82 रुपए प्रति स्क्वेयर मीटर से बढ़कर 52.09 रु. प्रति स्क्वेयर मी. हुई (16 प्रतिशत बढ़ी )
हांसी: सेक्टर- 5, 6 पार्ट
इनहांसमेंट राशि : 4798 रु. प्रति स्क्वेयर मी. से घटकर 3779 रु. स्क्वेयर मी. तथा 3160 रु. वर्ग गज (22 प्रतिशत घटी)
नोट- उपरोक्त सेक्टरों के आंकड़ों में राशि अपडेट के समय थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है।

तीन साल तक लंबा संघर्ष किया

2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा एसोसिएशन पदाधिकारियों की उपस्थिति में राशि अपडेट की प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत की जाएगी। इसके बाद से एचएसवीपी मुख्यालय इस प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुटा है। गलत इनहांसमेंट से प्रदेश के 103 सेक्टरों के हजारों परिवार बर्बादी की कगार पर थे। सेक्टरवासियों ने एकजुट होकर तीन साल तक लम्बा संघर्ष किया।

-कुलदीप वत्स, प्रदेशाध्यक्ष, ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसो.।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।

https://ift.tt/3kNO6Ho
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment