Amazon

Saturday, September 26, 2020

चार चोर गिरफ्तार, 13 वाहन और 25 मोबाइल बरामद, गिरोह में 6 मेंबर, पांच करते थे वारदातें, छठा सामान की कराता था डील

नशे के लिए चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार लोगों को डिवीजन 2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सनी भंडारी, विशाल उर्फ राहुल, बृजेश और शिवा के रूप में हुई। उनसे 10 एक्टिवा, 3 बाइक और 25 मोबाइल बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपी अमन शर्मा उर्फ काका और शैटी की तलाश कर रही है।

एडीसीपी दीपक पारिक, एसीपी वरयाम सिंह और एसएचओ डिवीजन 2 सतपाल सिंह ने मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपियों पुलिस ने काबू कर लिया। उनकी तलाशी ली तो मोबाइल मिले, जोकि बेचने थे। उन्होंने बताया कि उनके दो साथी अमन और शैटी भी हैं, पुलिस ने रेड की, लेकिन वो फरार बताए जा रहे हैं। लूटे हुए मोबाइल को शिवा आगे बेचता और बिकवाता था। जो पैसे मिलते उसे वो नशा खरीद लेते थेविशाल के खिलाफ पहले तीन पर्चे दर्ज हैं।

आरोपियों से ये वाहन हुए बरामद

बरामद हुई एक्टिवा के नंबर पीबी 10जीजेड-3896, पीबी 10 डीएन-0982, पीबी 10 एचबी-3156, पीबी 10 डीएम-4690, पीबी 10 जीवाई-1747, पीबी 10जीवाई 5355, पीबी 10 जीडी 2550, पीबी 10 सीवाई 2251 शामिल हैं। वहीं, बाइक नंबर पीबी 10 जीडी 3114, पीबी 10 ईटी 4506, पीबी 10 डीपी 9799 बरामद हुई। इसके अलावा शेष वाहनों पर नंबर प्लेट्स नहीं थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four thieves arrested, 13 vehicles and 25 mobiles recovered, 6 members in the gang, five used to commit crimes, the sixth used to deal with goods

https://ift.tt/2S1QCxs
September 26, 2020 at 05:33AM

No comments:

Post a Comment