Amazon

Saturday, September 26, 2020

वायरस से महिला समेत 3 लोगों की मौत, 25 दिन में 70 की जान गई

शुक्रवार को कोरोना से जिले में 3 और लोगों की मौत हो गई, जबकि 89 नए मरीज मिले। अब तक जिले में महामारी से 106 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मानसा में कोरोना के 33 नए केस सामने आए। सबसे खतरनाक अगस्त माह के मुकाबले सितंबर में कोरोना के नए मरीज मिलने और मौतों की रफ्तार दोगुनी हो गई है। जिले में 31अगस्त तक (5 माह में) कोरोना संक्रमण से 36 लोगों की मौत हुई थी जबकि 2606 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।

वहीं सितंबर माह के मात्र 25 दिन में ही 70 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई और 2821 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। अगस्त के 31 दिनों में रोजाना औसतन 60 से 70 नए मरीज मिले। अब यह औसत 100 से अधिक पहुंच गई है। अब तक जिले में कुल 5399 लोग पॉजीटिव आ चुके हैं, जबकि इस वक्त 913 का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 83 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

जिसमें सबसे अधिक कैंट से 27, पुलिस लाइन से 7, सैंट्रल जेल से 5, आदेश अस्पताल से 2, प्रैग्मा अस्पताल से 1, थाना सदर से 1, सिविल अस्पताल से 1, बस स्टैंड के नजदीक बंगाली स्वीट हाउस से 1, नंद जूस कार्नर से 1, गगन नर्सिंग होम से 1, गांव कोठागुरु में एक ही परिवार 4 मेंबर व गांव से 5, गोनियाना से 1, भगता से 1, जय शक्ति पेस्टी साइड से 1, परसराम नगर से 1, दयालपुरा से 1, रामपुरा से 1, मंडी कलां से 1, गणेश नगर से 1, माडल टाउन से 2, सिविल लाइन से 1, अजीत रोड़ से 1, बीबी वाला रोड़, बाबा फरीद नगर से 1, दाना मंडी से 2, कन्हैया नगर से 1, शीश महल से 1, अग्रवाल कोलोनी से 1, शक्ति नगर से 1, भगत सिंह नगर से 1 फाज्लिका से 1, हिम्मतपुरा फरीदकोट से 1 व अबोहर से 1 मरीज शामिल हैं।

शुक्रवार को लुधियाना स्थित अपोलो अस्पताल में दाखिल 65 वर्षीय हरिओम वासी गणेशा बस्ती और 42 वर्षीय सिमरनजीत कौर वासी परसराम नगर गली नंबर 10/3 बठिंडा के डीडीआरसी सेंटर में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। उक्त दोनों मरीज तेज बुखार, खांस व सांस की बीमारी से पीड़ित थे, इलाज दौरान अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डाक्टरों ने इलाज से पहले कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उक्त दोनों कोरोना संक्रमित शवों का समाज सेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियरों द्वारा जिला प्रशासन अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 people, including woman, die from virus, 70 killed in 25 days

https://ift.tt/3j38rIk
September 26, 2020 at 05:06AM

No comments:

Post a Comment