पंजाब लाइट साउंड एसोसिशन की अगुवाई में डीजे, मैरिज पैलेस, टेंट, हलवाई, कैटरिंग, फोटोग्राफर, कलाकार, बैंड बाजा, लाइट साउंड सिस्टम से जुड़े लोग सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे। जीटी रोड पर ग्रीन लैंड होटल से लेकर अमलोह रोड तक रोष मार्च निकाला गया, जिसके बाद अमलोह रोड चोंक पर धरना दिया गया।
धरने में खास तौर पर एसोसिशन के पंजाब प्रधान प्रकाश चंद काला, सेक्रटरी विनोद कुमार बिट्टू, खन्ना प्रधान दविंदर सिंह तग्गर, मनवीर सिंह डिंपल के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। इस दौरान वक्तओं ने कहा कि आज के धरने से पंजाब सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की गई है। इस दौरान सरकार के नाम नायब तहसीलदार विश्वजीत सिंह को मांग पत्र भी दिया गया।
लेकिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते समय लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा न ही लोगों के मास्क पहने थे। अमलोह रोड पर धरना प्रदर्शन करते हुए वक्तओं ने कहा कि सीएम के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द उनके बंद पड़े रोजगार को खोलने की इजाजत मांगी गई है। एसो. पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 7 माह से मैरिज पैलेस, टेंट, हलवाई, कैटरिंग, फोटोग्राफर, कलाकार, बैंड बाजा, डीजे व लाइट आदि का काम करने वाले बिल्कुल बेरोजगार बैठे हैं, जिसके चलते उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।
अपने मकानों दुकानों के किरायों के साथ-साथ बच्चों की फीस भरने में भी वह लोग असमर्थ हैं। अब जब सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए लगभग सभी रोजगारों को खोलने की इजाजत दी है, तो उनके साथ क्यों भेदभाव किया जा रहा है।
इस मौके पर चेयरमैन कमल, उप प्रधान पंजाब मनमोहन ज्योति, मंडल प्रधान रोहित राणा, मनवीर सिंह डिंपल, अजय कुमार, सोनू, अशोक बक्शी, इला दत्ता, नीला, जोरा, मनप्रीत सिंह, हैप्पी, सरताज, रिंकू, जगतार सिंह, बृजेश कुमार, दारा सिंह, गायक बिट्टू खन्ने वाला, बलवीर राय, बिल्लू साउंड, शक्ति साउंड, पासी टेंट, निशी टेंट, सतीश ठेकेदार, नोनी, पवित्र सिंह गिल प्रधान पैलेस एसो., जोशी, लक्की टेंट, बी-21 साउंड, मोहन हलवाई, अनिल शर्मा डालर प्रधान फोटोग्राफर एसो., जस्सा फोटोग्राफर, गगनदीप भादसों, हरीश, बब्बू हलवाई, प्रताप, मोनू डीजे, सुशील अरोड़ा मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ScLvKW
September 30, 2020 at 04:56AM
No comments:
Post a Comment