कोरोना महामारी की दस्तक के साथ ही सबकुछ बदल गया। वेडिंग इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ। शादी-विवाह के आयोजनों की छूट तो दी गई है मगर ढेर सारी शर्तों के साथ। बेशक शादी के कार्ड भी सीमित छप रहे हो और उसी तक पहुंच रहे हो जिसका पहुंचना वास्तव में जरूरी है। इस सबके बावजूद शादी को यादगार बनाने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं। कोरोना में शादियों का ट्रेंड एकदम बदल गया है।
केटरर, मेकअप आर्टिस्ट, होटल एसोसिएशन और वेडिंग प्लानर अब शादी के नए तरीके के साथ तैयार हैं। अब गेस्ट लिस्ट भले ही छोटी है, फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग एक नाॅर्म है। मेहमानों का हेल्थ स्टेट्स शादी से पहले और बाद में भी चेक किया जा रहा है।
अगर आप अपने किसी सगे की शादी में जा रहे हैं और गेट पर ही थर्मल स्कैनर में टेंपरेचर बढ़ा हुआ मिला तो आपको अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा मेन्यू में भी ऑर्गेनिक हल्दी पंजीरी, ग्रीन टी को शामिल किया जा रहा है। वहीं, कार्ड के साथ सेनेटाइजर, डिजाइनर मास्क भी भेजे जाने का ट्रेंड शुरू हो गया है।
कॉल कर गेस्ट्स का हेल्थ स्टेटस कर रहे चेक
वेन्यू पर गेस्ट्स की थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य है। सीटिंग प्लान के अरेजमेंट में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए टेबल अैार चेयर्स भी दूर-दूर लगाए जा रहे हैं। वैसे तो ई इंविटेशन भेजे जा रहे हैं, लेकिन कस्टमर्स की डिमांड पर कार्ड्स के साथ हेल्दी फूड आइटम्स के साथ ही फैमिली मेंबर्स के हिसाब से मिनिएचर सेनेटाइजर और कपल हैशटैग लोगों के साथ एन-95 डिजाइनर मास्क भी भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा शादी से पहले ही कॉल कर गेस्ट्स का हेल्थ स्टेटस चेक किया जा रहा है, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। -भानू आहूजा, इवेंट प्लानर
क्लियरेंस बॉयज के लिए पीपीई किट अनिवार्य
किचन स्टाफ से लेकर वेटर्स तक के लिए शादियों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, ग्लव्स, फेस शील्ड्स और सेनेटाइजर, क्लियरेंस बॉयज के लिए पीपीई किट अनिवार्य है। हेल्दी फूड के साथ ही डेजर्ट में इम्युनिटी बूस्टर ऑर्गेनिक हल्दी पंजीरी और ग्रीन टी भी मेन्यू में शामिल कर दी गई है। -पलक और अमन कपूर, केटरर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Gfd2s7
September 26, 2020 at 05:37AM
No comments:
Post a Comment