Amazon

Saturday, September 26, 2020

पिस्तौल लेकर घूम रहे स्नेचर- सोनारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छीनी, बचाने आए युवक को गोली मारी

शहर में चेन स्नेचर अब पिस्तौल लेकर घूम रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सोनारी टीओपी के समीप रॉकी मैदान के पास चेन स्नेचर्स ने भागवत मोहल्ला निवासी युवक कालीचरण साहू के पैर में गोली मार दी। साहसी युवक एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी और दोनों भाग निकले। अपराधियाें ने आदर्शनगर की महिला बी लक्ष्मी से चेन छिनतई की थी।
महिला के शोर मचाने पर पास ही में दोस्त के साथ बैठे कालीचरण ने साहस दिखाते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की।

लेकिन अपराधियों ने उसे गोली मार दी और बालीचेला स्कूल की ओर भाग निकले। घटना के बाद घायल अपने भाई के साथ सोनारी थाना गया, जिसके बाद उसे एमजीएम भेजा गया। घायल के पैर से गोली निकाल दी गई है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। कालीचरण विश्व सनातन महासंघ के सदस्य हैं। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट व डीएसपी अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। अस्पताल घायल का भी हाल जाना। घायल युवक के बयान पर जान मारने की नीयत से गोली मारने और महिला के बयान पर चेन छिनतई का केस दर्ज किया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

महिला ने बताया... पति के साथ टहल रही थी पीछे से अपराधी आ धमके
सुबह 7.30 बजे टीओपी के पास बी लक्ष्मी (60 वर्ष) अपने पति के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने चेन पकड़ लिया, जिससे चेन का आधा हिस्सा महिला के पास रह गया और आधा अपराधी लेकर भाग निकले। महिला डरकर घर चली गई। बाद में पुलिस उसके घर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

युवक बोला... शोर सुनकर अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़ा

घायल कालीचरण ने बताया कि वह काली मंदिर के पास अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था। इसी दौरान बुजुर्ग की चिल्लाने की आवाज आई। बाइक पर सवार दो युवक उससे छिनतई कर भाग रहे थे। वह और उसका साथी उन्हें रोकने गए तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। उसने बताया कि वह अपराधियों को पहचानता नहीं है, लेकिन चेहरा देखकर उन्हें पहचान लेगा।

गोविंदपुर मेंं बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से पिस्टल का भय दिखा नकद 71 हजार रुपए, टैब व फोन की छिनतई

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी फुटबॉल मैदान के समीप बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट जनमेजय पातर से बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्टल का भय दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में 71 हजार रुपए, मोबाइल, टैबलेट, गाड़ी के कागजात व मैनेजर की बाइक की चाबी थी। घटना गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे की है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर अपराधियों का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में गोविंदपुर थाना मेंं मुसाबनी के बांकड़ा निवासी जनमजय पातर के बयान पर बाइक सवार तीन अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर, जांच में जुटे गोविंदपुर थानेदार रंजीत सिंह के मुताबिक एजेंट कलेक्शन से लौटते वक्त डोरकासाई के पास कार में बैठे बैंक मैनेजर से मिला था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी उसका पीछा करते हुए आए और मौका पाकर लूटपाट की।

पुलिस जांच कर रही है, जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी

दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। युवक को भी गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

-रेणु गुप्ता, थाना प्रभारी, सोनारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Snatcher, walking with a pistol, snatched the chain from a woman walking in Sonari, shot a young man who came to save her

https://ift.tt/3j37M9O
September 26, 2020 at 04:57AM

No comments:

Post a Comment