गोनियाना खुर्द में पिता ने अपनी बेटी की गला घोेंट कर हत्या कर दी। पिता बेटी के चरित्र पर शक करता था। बेटी के कारण गांव में हो रही बदनामी सहन नहीं कर पाया और उसने तैश में आकर बेटी की जान लेली। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर आयु 28 साल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतका की मां मंजीत कौर के बयान पर आरोपी पिता बेअंत सिंह पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे थाना नहियांवाला के सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतका की मां मंजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत कौर की शादी 9 साल पहले गांव कोटभाई के रहने वाले दविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद मनप्रीत कौर का एक 7 साल की एक बेटी व पांच साल का बेटा है। मंजीत काैर ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बेटी अपने ससुराल गांव कोटभाई में एक युवक के साथ घर से चली गई थी। जो करीब 20-25 दिन के बाद ससुराल आ गई।
इसके बाद फिर से जाने के बाद फिर आ गई। मनप्रीत कौर की हरकतों को देखते हुए उसके ससुराल वाले उसे मायके छोड़कर चले गए थे। बेटी के चाल-चलन के कारण गांव और ससुराल में हो रही बदनामी के चलते पिता बेअंत सिंह काफी दिनों से बेटी से गुस्सा था और उसे बेटी के ससुराल वालों से भी काफी कुछ सुनने को मिला। गांव में रोज बेटी के बारे में सुनने पर बेअंत सिंह ने वीरवार की रात गुस्से में आकर बेटी को पीटना शुरू कर दिया और तैश में आकर उसने बेटी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ji3Kup
September 26, 2020 at 05:02AM
No comments:
Post a Comment