Amazon

Wednesday, September 30, 2020

बेटी के ससुराल से लौट रहे पिता की कार का अंबाला में एक्सीडेंट, एयरफोर्स कर्मी पर केस दर्ज

यमुनानगर में बेटी शिवांगी के ससुराल से परिवार समेत मारुति जैन एस्टिलो में लौट रहे 43 वर्षीय पिता एवं जालंधर के न्यू मॉडल हाउस निवासी रवि पाल अंबाला कैंट में सड़क हादसे का शिकार हो गए। रवि की कार को आई-20 कार लेकर आ रहे वायुसेना कर्मी भूप सिंह राठौर ने टक्कर मार दी। हादसे में रवि की पत्नी शालू गंभीर रूप से घायल हो गईं। कैंट सदर थाना पुलिस ने आरोपी वायुसेना कर्मी भूप सिंह पर केस दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता एवं एल्यूमीनियम फैब्रिकेशन कारोबारी रवि पाल ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले यमुनानगर में अपनी बेटी की शादी की है। उसे मिलने के बाद 27 सितंबर को यमुनानगर पहुंचे। बेटी के ससुराल में मिलने के बाद 28 सितंबर की देर शाम को घर को चल दिए। कार में बेटा शान भी था। रात 9:15 बजे अंबाला कैंट के मिलिट्री अस्पताल चौक पर एयरफोर्स स्टेशन की तरफ आई-20 कार लेकर आ रहे भूप सिंह ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद जब उसने कार का नंबर नोट किया। गाली-गलौज के साथ-साथ धमकाने लगा। खुद को एयरफोर्स का कर्मचारी बताया। शिकायतकर्ता ने एयरफोर्स कर्मी पर शराब पीकर वाहन चलाने का भी आरोप लगाया। मामला बढ़ा तो वह कार छोड़ कर मौके से चला गया। राहगीरों ने घायल रवि, पत्नी शालू को सिविल अस्पताल कैंट में भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jgx5Fg
September 30, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment