Amazon

Wednesday, September 30, 2020

अस्पताल ने 1 किलोमीटर कैंपस रन के साथ मनाया हृदय दिवस

मोहनदेई ओसवाल अस्पताल में विश्व हृदय दिवस के मौके पर 1 किलोमीटर कैंपस रन कार्यक्रम कराया गया। इसमें लगभग 70 डॉक्टर्स, प्रशासनिक कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ हिस्सा लिया। अभियान का नेतृत्व मुख्य कार्यकारी अफसर डॉ. संजीव के उप्पल ने किया। अस्पताल के अध्यक्ष जवाहर लाल ओसवाल ने वेब लिंक के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डॉ. उप्पल ने कहा एक्सरसाइज स्वस्थ दिल के लिए जरूरी है। हर रोज की एक्सरसाइज दिल की शक्तिशाली बनाती है। शोध में पाया गया है कि जितनी ज्यादा देर आप बैठते हैं, उतना ही दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कंप्यूटर पर काम करते समय ब्रेक लेते रहें और ज्यादा देर न बैठें। हेड ऑपरेशन्स योगेन्द्र अवधिया ने बताया कि मोहनदेई ओसवाल अस्पताल द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hospital celebrated heart day with 1 kilometer campus run

https://ift.tt/2Gl9eG4
September 30, 2020 at 04:43AM

No comments:

Post a Comment