फाजिल्का पुलिस ने विभिन्न जगह पर चोरी के 4 मोबाइलों व चोरी के एक मोटरसाइकिल सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी प्रभारी एसएचओ बचन सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से फाजिल्का में मोबाइल व मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं हो रही थीं। जिसके चलते पुलिस ने शहर में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गौरव कुमार, सुंदर व 1 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा नंबर 203 धारा 379 के अधीन मामला दर्ज किया है। शहर के अन्य इलाके में मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम देने वाले दो युवक बिट्टू सिंह व आकाश दीप के खिलाफ मुकदमा नंबर 204 धारा 379बी के अधीन मामला दर्ज किया है।
इनके अलावा शहर में एक अन्य जगह पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी रवि शंकर के खिलाफ मुकदमा नंबर 200 धारा 379, 411 के अधीन मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 4 मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार किए युवक नशे की पूर्ति के लिए ही मोबाइल चोरी और लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।
टेंपो स्टैंड से मोटरसाइकिल चोर किया काबू
थाना सिटी के प्रभारी ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने बीती 22 सितंबर को बिजली घर टैंपो स्टैंड फाजिल्का में चोरी के बाइक सहित रवि शंकर वासी नई मार्केट लिंक रोड सामने गोशाला को काबू किया था जिससे चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया था। पुलिस द्वारा आरोपी रवि शंकर को अदालत में पेश किया गया किंतु उसका रिमांड न मिलने के बाद पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल उसने नहीं बल्कि उसके भाई ने चुराया था।
उनके द्वारा उसके भाई को काबू करके चोरी के अन्य मोटरसाइकिल बरामद करवाए जाएंगे। रवि शंकर ने बताया कि वह गोशाला रोड पर आटा चक्की चलाता था। उसने बताया कि मोटरसाइकिल उसने नहीं बल्कि उसके भाई ने गांव राणा से उठाया था जहां मोटरसाइकिल का लॉक पहले से खुला था जिस कारण वह उक्त मोटरसाइकिल वहां से उठा लाया था।
1500 में फोन बेचकर 4 साथियों ने पीया चिट्टा
23 सितंबर को एक युवक का मोबाइल उठाकर भागने वाले 2 आरोपियों गौरव वासी काशी राम कॉलोनी, सुंदर वासी झींवर मोहल्ला फाजिल्का पर मामला दर्ज किया था जबकि उसका तीसरा साथी भाग गया था। जिनसे चोरी के एमआई व दो मोबाइल बरामद किए गए थे। जिस संबंधी प्रिंस कुमार वासी जट्टियां मोहल्ला फाजिल्का ने बयान दर्ज करवाए थे कि 22 सितंबर को कैलाश नगर ऑटो रिक्शा पर गया था।
आटो में 2 फोन भूल गया। जब वह ऑटो रिक्शा के पास गया तो ऑटो रिक्शा में गौरव वासी काशी राम कॉलोनी, सुंदर वासी झींवर मोहल्ला फाजिल्का व एक अज्ञात व्यक्ति उसके दोनों मोबाइल फोन उठाकर भाग गए थे। पकड़े गए चोरों से पता चला है कि उन्होंने 1500 रुपए में फोन बेच दिए थे जिससे उसने अपने 4 साथियों सहित चिट्टे का नशा किया था।
न्यूडल, बर्गर का काम हुआ बंद तो बना चोर
थाना सिटी पुलिस ने 24 सितंबर को बिट्टू सिंह वासी पंज पीर नगर बोहर और आकाशदीप सिंह वासी धर्म नगरी गली नंबर 7 निवासी अबोहर चोरी के दो मोबाइलों सहित काबू किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक नशेड़ी किस्म के युवक हैं तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए लोगों के मोबाइल छीनकर फरार हो जाते हैं पुलिस ने एमआर कॉलेज टी प्वाइंट के निकट उक्त आरोपियों को दो मोबाइल फोनों सहित काबू कर लिया था।
बिट्टू सिंह ने बताया नशे की पूर्ति के लिए एक युवक से मोबाइल छीने थे ताकि वह अपनी नशे की लत पूरी कर सकें। उन्होंने बताया कि वह चोरी किए गए मोबाइल अबोहर निवासी एक लड़की रजी को बेचते थे जोकि मिस्त्रियों के साथ दिहाड़ी करती है। उसने बताया कि वह 8-10 दिन से आकाशदीप के साथ इस काम में आया है जबकि आकाशदीप का कहना है कि वह लॉकडाउन से पहले इस धंधे में पड़ा है। वह तो नयूडल बर्गर की दुकान चलाता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3j8cCSW
September 27, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment