Amazon

Saturday, September 26, 2020

25 दिनों में 291 लुधियानवियों ने तोड़ा दम, यानी सितंबर में 41% मौतें, अब तक 704 मौतें

जिले में कोविड पॉजिटिव केस आने की रफ्तार कम हुई है। लेकिन सितंबर के इन 25 दिनों में जिले के 291 लोगों की मौत हो चुकी है। अगस्त के 25 दिनों में 245 लोगों की मौत हुई थी। जिले के अब तक कुल 704 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें से 41 फीसदी मृतक सितंबर के 25 दिनों में ही आ गए हैं। इन 291 मृतकों में से 203 पुरुष और 88 महिलाएं हैं। अगस्त में जहां 12 दिन ही दोहरी संख्या में मौतें हुई हैं।

वहीं, सितंबर के 18 दिनों में दोहरी संख्या में मौतें हुई हैं। सिर्फ 7 दिन ऐसे हैं जिनमें 10 से कम मौतें हुई हैं। इनमें 70-80 फीसदी मरीज डायबीटिज, हाइपरटेंशन के मरीज रहे हैं। वहीं, गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में पहुंचने के कारण मरीजों की स्थिति में सुधार नहीं हो पाता और अंत में उनकी मौत हो रही है। वहीं, शुक्रवार को 213 लोग पॉजिटिव आएं। इनमें 185 लुधियाना से हैं।

लुधियाना में अब तक पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या 17159 हो गई है। दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 12 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जिसमें से 7 जिले के रहने वाले थे। वहीं, 1 मुक्तसर, 1 गुरदासपुर, 1 बठिंडा, 1 फाजिल्का और 1 जम्मू के कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई। अन्य जिलों व राज्यों से संबंधित कुल पाॅजिटिव केस 2053 हैं। वहीं, दूसरे राज्यों व जिलों के रहने वाले 219 पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

9 पुलिस मुलाजिम और 5 हेल्थ केयर वर्कर भी संक्रमित

शुक्रवार को जिले के आए 185 केसों में से 9 पुलिस मुलाजिम, 5 हेल्थ केयर वर्कर, 3 डोमेस्टिक ट्रेवलर, 1 गर्भवति महिला, 1 कैदी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर 18 लोग पॉजिटिव आए। ओपीडी में जांच को 58 लोग और फ्लू काॅर्नर पर जांच करवाकर गए 58 लोग पॉजिटिव पाए गए। ट्रेसिंग इन प्रोसेस में 30 पॉजिटिव रहे। राहत की बात ये है कि पॉजिटिव केस आने की रफ्तार पर ब्रेक लगी है।

294 मरीज हुए डिस्चार्ज, अब तक 15033 लोग स्वस्थ

कुल पॉजिटिव 17159 में से 15033 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और इस समय एक्टिव केस 1421 रह गए हैं। शुक्रवार को 294 लोग कोरोना को हराकर घर लौट गए हैं। वहीं सेहत विभाग ने 5636 लोगों के सैंपल जांच को भेजे। विभाग द्वारा अब तक 253334 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 251345 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। 232133 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव और 16974 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

डॉ. जगरूप सिंह की मौत पर आईएमएम ने जताया दुख

आईएमएम लुधियाना ने 71 वर्षीय सीनियर आर्थोपैडिक सर्जन डॉ जगरूप सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। डॉ जगरूप सिंह का वीरवार को कोविड-19 संक्रमण के चलते निधन हो गया था। वह कुछ दिन पहले अपने परिवार समेत कोरोना की चपेट में आ गए थे। कोरोना से पहली बार लुधियाना में एक डॉक्टर की मौत हई।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।

https://ift.tt/3092iTc
September 26, 2020 at 05:31AM

No comments:

Post a Comment