Amazon

Friday, September 25, 2020

चारा कुतरने वाली मशीन से लगा करंट, पति की मौत, पत्नी घायल

गांव पंजकोसी में चारा कुतरने वाली मशीन में करंट आने से पति-पत्नी उसकी चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने रैफर कर दिया। जानकारी अनुसार गांव पंजकोसी निवासी 48 वर्षीय साहब देव पुत्र हनुमानदास अपनी पत्नी सुमन रानी के साथ घर में चारा मशीन से चारा कुतर रहा था कि अचानक मशीन में करंट आ गया।

जिससे साहब देव व उसकी पत्नी सुमन रानी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गांव वासियों के सहयोग से दोनों को सिविल अस्पताल अबोहर में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने साहब देव को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी सुमन की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रैफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर सिविल अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment