थाना सिटी वन पुलिस ने भगवानपुरा मोहल्ला में एक घर से 50 हजार रुपए नकदी, गहने व मोबाइल चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार भगवानपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार पुत्र अमर सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि वह हर रोज की तरह की खाना खाकर अपने कमरों में सोए हुए थे कि रात्रि करीब 2 बजे उन्हें बाहर से आवाज सुनाई दी।
जब उन्होंने बाहर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था और कोई अज्ञात व्यक्ति 50 हजार रुपए नकदी, एक डायमंड की रिंग, 3 सोने की मुंदरियां और 2 मोबाइल चोरी कर ले गया। जिससे उनका करीब 2 लाख 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3i5Ip61
September 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment