20 अगस्त को हुई बारिश व अबुल खुराना ड्रेन ओवरफ्लो होने से बल्लुआना विधानसभा के गांवों में भरे पानी की निकासी न होने के कारण किसानों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई। जिसे देखते हुए एसडीएम जसपाल बराड़, ड्रेनेज विभाग के एसई उपकरण सिंह सरां, वाटर एवं सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन जुगल किशोर, ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन सुखजीत सिंह व सुरजीत सिंह हालातों का जायजा लेने के लिए सीतो रोड पर पहुंचें और किसानों को शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों को हालातों से अवगत करवाते हुए ढाणी सुच्चा सिंह, गांव बहावलवासी व कैलाश नगर के निवासियों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा मात्र खानापूर्ति के लिए पानी की निकासी करवाई जा रही है। क्योंकि सीतो रोड पर लगाई गई मोटरों में कभी 4 मोटरें चलती है, तो कभी 7, जबकि अभी भी उनके खेतों में करीब 3-4 फुट तक पानी भरा हुआ है।
जिस कारण उनकी यह फसल तो पूरी तरह बर्बाद हो गई है, उन्हें आने वाले सीजन में भी फसल की कोई उम्मीद नहीं है। एसडीएम जसपाल बराड़ ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों सख्त आदेश दिए कि इस बार कोई लापरवाही हुई थी, तो उसकी रिपोर्ट बनाकर डीसी फाजिल्का को भेजी जायेगी। उन्होंने 24 घंटों में पानी की निकासी तेज करने के भी आदेश दिए।
प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट डीसी को भेजी जाएगी
एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ द्वारा बारिश से प्रभावित गांव कुंडल का दौरा किया गया। क्योंकि लगभग 3 हजार एकड़ भूमि सेम से प्रभावित हुई है। किसानों ने एसडीएम को मिलकर अपनी समस्याएं बताई। जिसपर एसडीएम बराड़ ने किसानों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने पानी की निकासी के लिए एक और ट्रांसफार्मर, मोटर व सटके का प्रबंध मौके पर करके दिया, जिससे पानी निकासी में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बारिश प्रभावित गांवों की रिपोर्ट बनाकर डीसी साहब को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3mREugs
September 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment