Amazon

Tuesday, September 1, 2020

पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए गोइंदवाल साहिब के नायब सूबेदार राजविंदर सिंह का अंतिम संस्कार

राजौरी के नौशेरा में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए गांव गोइंदवाल साहिब के जेसीओ नायब सूबेदार राजविंदर सिंह का सोमवार को गांव के श्मशान घाट में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम 5 बचे गांव पहुंचा था। लिंक राेड से जवान के घर तक जाती 200 मीटर की गली शहीद को सलाम करने वालों से भरी थी। पहले शहीद की पार्थिव देह उनके घर ले जाई गई।

शहीद राजविंंदर सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़।

शव देखते ही पत्नी मनप्रीत कौर, मां बलविंदर कौर, बेटे और दोनों बेटियों का चीत्कार गूंज उठी। अंतिम दर्शन के बाद उन्हें "शहीद राजविंदर सिंह अमर रहेंगे' के उद्घोषों के बीच सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। शहीद की मां बलविंदर कौर और पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें राजविंदर की शहादत पर गर्व है। शहीद की बेटी अक्षजोत ने सैल्यूट और बेटे जोबनजीत ने मुखाग्नि दी। गौर हो कि रजविंदर पाकिस्तानियों से लोहा लेते हुए 29 अगस्त को शहीद हुए थे।

पिता को सेल्यूट कर विदाई देती बेटी अक्षजोत।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहीद राजविंंदर सिंह का शरीर देख विलाप करतीं पत्नी मनप्रीत काैर।

https://ift.tt/2YSgdMT
September 01, 2020 at 04:58AM

No comments:

Post a Comment