शादी के बाद गत दिनों अपने मायके न्यू फतेहगढ़ में आई नवविवाहिता भुवनेश्वरी जब अपनी मां सुधा वोहरा के साथ एक्टिवा पर शंकर नगर जा रही थी, तो नारद अस्पताल के पास रुकने पर पीछे से आए 2 बाइक सवारों में से एक ने उसका फोन छीना और भाग गए। भुवनेश्वरी ने तुरंत एक्टिवा से लुटेरों का पीछा किया और एक बाइक लुटेरे को गली में जाकर पकड़ लिया और उसकी बाइक की चाबी निकाल ली।
पकड़े गए आरोपी गुरजीत सिंह निवासी शामचौरासी की निशानदेही पर बाद में पुलिस ने 5 वारदातें ट्रेस कीं और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भुवनेश्वरी की बहादुरी की तारीफ की और शरारती तत्वों का डटकर मुकाबला करने की अपील की।
सूचना देने के एक घंटे तक नहीं पहुंची थी पुलिस : भुवनेश्वरी
भुवनेश्वरी ने बताया कि उसने जब सिटी थाना के एसएचओ को फोन किया तो उसके करीब एक घंटे तक वहां कोई नहीं पहुंचा। बाद में मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पहुंचे और उनके पीए ने एसएचओ को फोन किया, जिसके बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ा।
आरोपी गुरजीत की निशानदेही पर कुल 6 आरोपी पकड़े गए, जिनमें उसका साथी मनजोत उर्फ पीटर निवासी गांव जंडी, हरप्रीत सिंह व अमृत सिंह निवासी चलुपुर, सर्बप्रीत निवासी जंडी, अजय निवासी रंधावा बरोटा अलग-अलग वारदातों में पकड़े। सोमवार को पुलिस ने लुटेरे से जब्त सामान बरामद कर मालिकों को सौंपा। इसमें 3 सोने की चेन, एक सोने की बाली, मोबाइल और एक बाइक थी। उधर, भाजपा नेता संजीव तलवाड़ ने भुवनेश्वरी का सम्मान करने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gLDUwL
September 01, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment