Amazon

Tuesday, September 1, 2020

बाइक स्नैचर ने स्कूटी सवार 2 महिलाओं को घायल कर बालियां और अंगुठियां छीनीं

थाना हाजीपुर के गांव सिंगपुर जट्टां में सोमवार दोपहर बाद बाइक सवार 2 लुटेरे स्कूटी पर जा रही 2 महिलाओं को घायल कर सोने की बालियां व अंगुठियां छीनकर फरार हो गए। नीलम पत्नी कृष्ण लाल निवासी हाजीपुर व बलविंदर कौर पत्नी परमजीत सिंह उर्फ शिंदू निवासी संधवाल दसूहा से अपनी स्कूटी पर वाया सिंगपुर जट्टां से सुंदरपुर रोड से जा रही थीं।

तभी पीछे से आ रहे 2 बाइक सवार युवाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश में घायल कर उनकी बालियां व अंगुठियां छीनीं और फरार हो गए।गांववासियों ने घटना के बाद लुटेरों का पीछा किया पर वे फरार हो गए। घायल महिलाओ को प्राथमिक उपचार करवाने के बाद सरपंच द्वारा हाजीपुर पुलिस को सूचित किया गया। एसएचओ हाजीपुर ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2EOU8aY
September 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment