Amazon

Tuesday, September 1, 2020

बीबीएमबी अस्पताल के डाॅक्टर पर डिलीवरी के लिए 9 हजार मांगने का आरोप, हंगामा

बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब महिला मरीज के परिजनों ने एक डॉक्टर पर आरोप लगाया कि डॉक्टर ने डिलीवरी के लिए ऑपरेशन करने के बदले 9 हजार रुपए मांगे। सेक्टर -2 स्थित मेडिकल स्टोर स्थित लैब में कार्यरत पिंकू कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी की डिलीवरी होनी थी। मौके पर डॉक्टर ने 9 हजार रुपए मांगे, जिस पर उन्होंने कहा डॉक्टर से कहा कि सरकारी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर पैसे कैसे मांग सकता है। इसके बाद अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे तथा हंगामा शुरू कर दिया।
उधर, एसएमओ डाॅ. मनोज मेहता ने कहा कि महिला का सिजेरियन किया गया, जिसमें काफी रिस्क रहा। हमने उन्हें ऑपरेशन के बाद मुकेरियां अस्पताल रेफर कर दिया है। महिला के परिजनों को कोई गलतफहमी हो गई कि डॉक्टर ने पैसे मांगे हैं। दोनों पक्षों के बीच गलतफहमी दूर हो गई है। उधर, परिजनों ने इस संबंधी शिकायत सौंपी है। इस दौरान अकाली नेता अमरपाल जोहर, पार्षद मुनीश चड्डा, पूर्व पार्षद नन्द किशोर पुरी, पार्षद दीपक अरोड़ा, राजेश अरोड़ा उपस्थित रहे। इस बारे अस्पताल की प्रिं. मेडिकल अफसर रश्मी चड्ढा ने कहा कि इस सारे घटनाक्रम बारे संबंधित डॉक्टर को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए पत्र भेजा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BBMB hospital doctor accused of demanding 9 thousand for delivery, ruckus

https://ift.tt/3hYQWbH
September 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment