Amazon

Monday, April 27, 2020

15 दिन पहले लेस्लीगंज आए 8 लाेगाें में 3 रांची से लेकर लाैटे काेराेना

पलामू में भी काेराेना ने दस्तक दे दी है। झारखंड में पहला मामला आने के 25 दिनाें के बाद 25 अप्रैल को पलामू में 3 काेराेना पाॅजिटिव मिले। तीनाें जिला के लेस्लीगंज प्रखंड के जुरु पंचायत क्षेत्र मंें जोलांग अाैर इटहे के रहनेवाले हैं। डीसी डॉ शान्तनु कुमार अग्रहरि ने मामले की पुष्टि की है।
10 अप्रैल को जुरु पंचायत क्षेत्र के 8 लोग रांची से लेस्लीगंज आए थे। उन्हें जुरू पंचायत सचिवालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। सभी का सैंपल 21 अप्रैल को लिया गया था। शनिवार काे इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से एक जोलांग अाैर दो इटहे गांव का है। एक संक्रमित कांटा टोली रांची अाैर दो डोरंडा से अाए थे। रिपाेर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद सिविल सर्जन समेत कई आला अधिकारी शनिवार रात में ही लेस्लीगंज रवाना हाे गए थे। मेडिकल स्टॉफ की पांच क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई और इलाके को सील करने की कार्रवाई रात में ही शुरू कर दी गई।
डीसी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा समेत अधिकारी शनिवार रात में ही उच्च विद्यालय मुंंदरिया क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचे और कोरोना संक्रमित तीनों युवकों को अलग-अलग एंबुलेंस से कोविड- हॉस्पिटल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया। 22 अन्य क्वारेंटाइन लोगों को पलामू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मेदिनीनगर में शिफ्ट कर उच्च विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर सील कर दिया है। दमकल वाहन व टैंकर मंगवाकर इटहे व जोलंगा गांव को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। रविवार को भी डीसी, एसपी ने मरीज के गांव की जानकारी ली। पुलिस की तैनाती कर दी गई है। डीसी ने सभी को घरों में रहने की अपील की है, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।

डॉक्टरों की टीम कर रही जांच

सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी के नेतृत्व में टीम मरीजों के गांव पहुंची है। दोनों गांवों लगातार जांच चल रही है। पूरी सुरक्षा में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगी है। एंबुलेंस भी तैनात रखा गया है।

क्षेत्र में चल रहा सर्वेक्षण
मरीज के गांव में डोर टू डोर सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। प्रत्येक घरों में जाकर आंगनबाड़ी सेविका, सहिया सर्वे कार्य में जुटी हैं। गांव के माइक्रो प्लान के अनुरूप सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है।

माइक से की जा रही घरों में रहने की अपील
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गांव क्षेत्र में पीसीआर को भ्रमणशील रखने का निर्देश दिया। साथ ही लाउडस्पीकर से लगातार माइकिंग कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव तथा लॉकडाउन एवं कंटेनमेंट जोन घोषित होने की स्थिति में सभी से घरों में रहने की अपील करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस क्षेत्र में माइकिंग का कार्य शनिवार की रात से ही जारी है।

बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या

तीनों युवकों की लापरवाही से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। 10 अप्रैल को ही रांची से आए और गांव में घूम रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर 12 को क्वारेंटाइन किए गए। इसके बाद भी घूमते रहते थे। घरवालों से भी मिलतेे थे।

तीनों युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री हिंदपीढ़ी की

तीनों युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री हिंदपीढ़ी, रांची की है। हिंदपीढ़ी इलाके में ही रहकर ये लोग फल व सब्जी बेचने का काम करते थे। लेकिन डर की वजह से तीनों युवको के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को गलत जानकारी दी गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 days ago from Leslieganj, 3 out of 8 lange to Ranchi to Laete Kareena

https://ift.tt/2SccTZJ
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment