Amazon

Wednesday, April 29, 2020

लॉकडाउन का उल्लंघन दर्ज कराई प्राथमिकी

भाकपा की ओर प्रवासी मजदूरो व छात्रों की घर वापसी की मांग को लेकर राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम के तहत कोडरमा प्रखंड के लरियाडीह पंचायत सहित कुछ अन्य जगहो पर सोमवार को दिए गए धरना को कानून का उल्लंघन बताया गया है। इसे लेकर कोडरमा प्रखंड के सीओ सह प्रभारी बीडीओ अशोक राम ने प्रकाश रजक और अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर जिले में लाॅकडाउन के अलावा धारा 144 लागू है, जिसके तहत किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन सहित भीड़ इकट्ठा करने की मनाही है। ऐसे में भाकपा द्वारा प्रखंड के लरियाडीह पंचायत में बिना अनुमति के धरना का आयोजन किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसकी वहां के नोडल पदाधिकारी से जांच कराई गई, जिसमें मामले को सही पाया गया। इसे लेकर धरने में शामिल लोगों के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया जा रहा है। इधर देर शाम तक थाने में इस आशय का आवेदन नहीं दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2W8VGle
April 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment