कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। केंद्र और राज्य सरकार लोगों को इस संक्रमण से बचाने के कई कदम उठाएं हैं। इस कार्य में बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित अन्य लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोई सरकार के रिलीफ फंड में दान कर रहे हैं तो कोई गरीबों और जरूरत मंदों के बीच राहत सामग्री, भोजन व फेस मास्क बांट रहे हैं। शहर के जतराहीबाग में एक ऐसा ही परिवार है समाजसेवी सूरज भूषण शर्मा का परिवार। इस परिवार के लोग फेस मास्क तैयार कर गरीब और जरूरतमंदों के बीच नि:शूल्क बांट रहे हैं। चतरा शहर ही नहीं इसके पास पास गांव सहित दूसरे प्रखंडों में भी फेस मास्क पहुंचा रहे हैं। ताकि कोरोना संक्रमण जैसे वैश्विक महामारी बीमारी से हर कोई बच सके।इस परिवार के हर सदस्य फेस मास्क तैयार करने में लगे हैं।मर्द हो या औरत बच्चे हो या बूढ़े हर कोई इस पुण्य काम में हाथ बंटा रहे हैं।इस कार्य में लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही सूरज शर्मा के परिवार जूट गए हैं, जो अब तक जारी है।
इस परिवार के सदस्य फेस मास्क तैयार कर स्वयं इसे जरूरत मंदों के बीच निःशुल्क बांटा रहे हैं। शहरी इलाके में इसे तो बांट ही रहे हैं सुदूरवर्ती गांव में भी घूम-घूम कर इसका मुफ्त वितरण कर रहे हैं। सूरज शर्मा ने बताया कि इस कार्य में नीलकमल और खंडेलवाल वस्त्रालय ने भरपूर सहयोग किया। इन दोनों प्रतिष्ठान की ओर से मुफ्त में सूती कपड़ा उपलब्ध कराया गया ।कि उनके इस कार्य में दरियातू महिला आजीविका ग्राम संगठन की महिलाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इन कपड़ों से सूरज शर्मा के परिवार दिनरात मेहनत कर मास्क का तैयार कर रहे हैं। इस परिवार के द्वारा तैयार तीन हजार फेस मास्क का वितरण किया जा चुका। अब भी इस परिवार के लोग फेस मास्क तैयार करने में लगे हैं। फेस मास्क वितरण के दौरान शर्मा के परिवार के लोग लोगों को लॉकडाउन का पालन करने,सोशल डिस्टंसिगं बनाए रखने एवं घरों में रहकर कोरोना से बचने की अपील कर रहे हैं।
जानलेवा वायरस से लोगों को बचाना है उद्देश्य : शर्मा
सूरज शर्मा ने बताया कि फेस मास्क वितरण करने का उद्देश लोगों को जानलेवा वायरस से बचाना है। उन्होंने बताया कि अब तक 3000 मास्क बना कर लोगों में बांट चुके हैं। इनमें 30 मास्क इटखोरी थाना, 50 मास्क चतरा थाना, 100 मास्क चतरा नगरपालिका, 60 मास्क सदर अस्पताल चतरा, 200 मास्क मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित गरीब और जरूरतमंद के बीच वितरण किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की बातों से प्रभावित होकर और एक डॉक्टर के प्ररेणा से कदम उठाया है । परिवार में क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाएं सभी मिलकर दिन रात मेहनत कर मास्क तैयार कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों के बीच मुफ्त वितरण किया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2W1rCI3
April 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment