Amazon

Wednesday, April 29, 2020

एश की ढुलाई शुरू, धूलकणों से हो रही परेशानी

जिले के जयनगर प्रखंड स्थित डीवीसी द्वारा संचालित बांझेडीह पावर प्लांट स्थित एशपाैंड से कुछ महीने बाद एक बार फिर वाहनों के माध्यम से शुरू की गई एश की ढुलाई के बाद कोडरमा व झुमरी तिलैया के एनएच सड़क के आसपास प्रदूषण की समस्या पैदा होने लगी है। हाइवा वाहनों पर लोड कर डोमचांच के अंबादाह स्थित बंद पड़े खदानों में इसे ले जाने के दौरान सड़कों पर काफी मात्रा में एश गिरने लगे है। जिसके कारण काफी मात्रा में धूलकण आसपास के रिहायशी इलाके में उड़ने से लोगों के समक्ष सांस लेने की कठिनाई पैदा होने लगी है। साथ ही सड़क पर दो पहिया वाहन चालकों को भी गुजरने में प्रदूषण का सामना करना पड़ने लगा है। उल्लेखनीय हो कि एश की ढुलाई के कारण बनी प्रदूषण की स्थिति को लेकर आम लोगों द्वारा प्रशासन से लगाई गई गुहार के बाद ढुलाई कार्य पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर प्रदूषण से निपटने को लेकर रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया गया था। इस मामले में एसडीओ द्वारा प्लांट के पदाधिकारियों व एश की ढुलाई में लगे वाहन चालकाें के साथ बैठक कर इसपर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही मौके पर उपस्थित प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी को इसपर नजर रखने का निर्देश दिया गया था। बाद में निर्धारित शर्तों के आधार पर एश की ढुलाई कार्य शुरू करने को लेकर प्लांट को निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद पिछले 20 अप्रैल से प्लांट द्वारा वृहत स्तर पर वाहनो के माध्यम से एश की ढुलाई पुन: एक बार शुरू कर दी गई। मगर प्लांट के प्रशासन द्वारा एश की ढुलाई कार्य को लेकर प्रदूषण की शिकायतों पर गंभीरता नहीं जताए जाने के कारण वाहनो चालकाें द्वारा निर्धारित मापदंड का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक एश की ढुलाई शुरू कर दी गई। जिसके कारण सड़कों पर एश का गिरना एक बार फिर से शुरू हो गया। इधर लोगों ने प्रशासन से पुन: इसपर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कई जगहों पर लोग सड़कों पर निकलने की भी बात कहने लगे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ash begins to be transported, problems due to dust

https://ift.tt/3aMRaOy
April 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment