Amazon

Wednesday, April 29, 2020

पालघर में हुए महंत और चालक की हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि दी गई

विहिप जिला इकाई की ओर से महाराष्ट्र के पालघर में हुए महंत कल्पबृक्ष गिरी महाराज, संत सुशील गिरी महाराज व उनके चालक नीलेश तेलगने की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को देशव्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विहिप नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने परिवार के साथ अपने अपने घरो में सत्संग करते हुए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय हो कि विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे के आह्वान यह कार्यक्रम आयोजित की गई है। मौके पर जिला के सभी प्रखंडों में महात्माओं की आत्मा की शान्ति व सद्गति प्राप्त के लिए अपने घरों में अपने परिवारों के साथ सत्संग करते हुए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के आसपास के लोगो से भी आग्रह कर संतो की श्रद्धांजलि अर्पित कराया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष अरबिंद सिंह ने संतो की हत्या पर गहरी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ संत महात्माओं की हत्या ही नही बल्कि सनातन धर्म पर कुठाराघात है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौ रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा, विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, जिला संरक्षक बनमाली राम, दीनानाथ पांडे, कार्याध्यक्ष राजय वर्मा, जिला सह मंत्री पंकज दूबे, सत्संग प्रमुख सतेंद्र सिन्हा, सामाजिक समरसता प्रमुख भूपेंद्र सिंह, बद्रीलाल बर्णवाल, सुनील कुमार दास, आसुतोष भदानी, बिजय पांडेय, किरण सिंह, आरती गुप्ता, मीरा सिंह, जुही दास गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2W8VGle
April 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment