Amazon

Thursday, April 30, 2020

खाद्य निगम के गोदामों व कर्मचारियों की सुरक्षा करने के निर्देश

भारतीय खाद्य निगम के गोदाम तथा उनके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध जिला में कराने का निर्देश झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव मनीष तिवारी ने गुमला जिले के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर दिया है।
झारखंड सरकार के गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुमला के डीसी एवं एसपी को जारी पत्र में कहा गया है कि भारतीय खाद्य निगम पूर्वी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक द्वारा झारखंड सरकार को भेजे गए पत्र के आलोक में अपने जिले में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पर तैनात स्टाफ तथा राशन के वितरण में कार्यरत मजदूरों को समुचित सुरक्षा मुहैया कराना सुनिश्चित करेंगे।
एफसीआई के कार्यपालक निदेशक द्वारा लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में जारी लॉकडाउन के मद्देनजर भारतीय खाद्य निगम सेंट्रल नोडल एजेंसी के रूप में खाद्यान्न का भंडारण एवं वितरण की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहा है। ऐसे में राज्य सरकार के माध्यम से खाद्यान्न जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों तक पहुंचाई जा रही है।
खाद्यान्न के भंडारण व वितरण में भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में मजदूरों को भी लगाया गया है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए आवश्यक उपाय किया जाए। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन को पुलिस प्रशासन के साथ आवश्यक संबंध में बनाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने को कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3f1ygqt
April 30, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment