जिले में कोरोना महामारी को लेकर संदिग्ध लोगों के भेजे जा रहे सैंपल का रिपोर्ट आने में काफी दिन लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं सैंपल दिए जाने के कार्य में भी तेजी नहीं देखी जा रही है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार पिछले कई दिनों से भेजे गए 40 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आने का प्रतिक्षा किया जा रहा है। सोमवार को कुल 6 लोगों का सैंपल जांच के लिए रांची भेजा गया। जिसमें एक व्यक्ति का दुबारा से भेजे गए सैंपल शामिल है। सैंपल के जांच में विलंब होने का मुख्य वजह रांची स्थित प्रयोगशाला में अत्यधिक लोड का होना बताया गया है। राज्य मुख्यालय स्तर से प्रयोगशालाओं में अत्यधिक लोड होने के कारण जिले को जमशेदपुर स्थित प्रयोगशाला में सैंपल भेजे जाने का निर्देश दिया गया था। मगर बाद में जिला स्तर से इसमें परेशानी होने को लेकर रांची में ही सैंपल की जांच की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद रविवार से पुन: एक बार रांची सैंपल भेजा रहा है। अब तक जिले में कुल 118 व्यक्तियों का सैंपल संग्रहित किया गया है। इधर जांच में विलंब होने को लेकर संग्रहित किए गए सैंपल के सही तरीके से स्टोरेज नहीं किए जाने पर इसके खराब होने की भी संभावना जताई गई है। सोमवार को जिले में सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर के माध्यम से 42 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cWgpzA
April 28, 2020 at 05:19AM
No comments:
Post a Comment