Amazon

Monday, April 27, 2020

बाहर निकलते समय चेहरे पर ट्रिपल मास्क अवश्य लगाएं : डॉ. शरद कुमार

झासा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. शरद कुमार ने लोगांे को चिकित्सीय सलाह देते हुए बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर खरीदी के लिए बाहर जाना आवश्यक है तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे और घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर ट्रिपल मास्क अवश्यक लगाए। उन्होंने कहा कि होम मेड ट्रिपल लेयर मास्क व गमछा भी इस्तेमाल कर सकते है। उन्होंने कहा कि आप सर्जिकल मास्क इस्तेमाल करते है तो छह घंटे के बाद उसका इस्तेमाल नहीं करे, उसे नष्ट कर दे अगर होम मेड मास्क है तो प्रत्येक दिन गर्म पानी में धोकर पांच घंटे तक धूप में सूखने दे उसके बाद अगर संभव हो तो आयरन कर फिर इस्तेमाल करे।

उन्होंने कहा कि अपनी हाथों की उंगुलियों से नाक, आंख, मुंह को नहीं छुए, अगर किसी वस्तु को हाथ से छूते है तो तुरंत हाथ को साबुन से अच्छी तरह से धो। उन्होंने बताया कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी का सेवन के साथ साथ हरी साग सब्जी, दाल, दूध का खाने में अवश्यक करे।

उन्होंने कहा कि बगैर चिकित्सीय सलाह बेवजह दवा का सेवन नहीं करे। सर्दी खांसी व बुखार जैसी कोई भी लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर चिकित्सक से मिले। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते है तो हैंड सेनिटाइजर रखे और आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि घर के बुजुर्ग, बच्चो व महिलाओं पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि का दोबारा विस्तार करने का फैसला लेने से ही हम सभी को सोचना चाहिए कि कोरोना के कारण स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में कुछ दिनो से जरूरी वस्तुओं की खरीददारी के लिए ढील दी गई है परन्तु हमें इसका नाजायज फायदा नहीं उठाना चाहिए, हम सब को मिलकर कोरोना से लड़ना है डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों तक उपरोक्त बताए गए चीजों पर अमल करने की जरूरत है, तभी हम कोरोना जैसे संक्रमण से निजात पा सकते है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Must apply triple mask on face while exiting: Dr. Sharad Kumar

https://ift.tt/3aAQDit
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment