Amazon

Sunday, April 26, 2020

डीसी-एमसी कॉलोनी में फिर सुपर लॉकडाउन, 14 दिनों के लिए नाकेबंदी

सुपर लाॅक डाउन के बंधन से मुक्त होने वाली डीसी-एमसी कालोनी फिर से 14 दिन के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित हो गईं। शनिवार रात को पुलिस ने कॉलोनी के चोरों तरफ बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी करके पुलिस कर्मी तैनात कर दिए। दरअसल, दिवंगत 63 वर्षीय बलराज सूरा के आवास पर शोक जताने के लिए हॉट स्पॉट यानी कोरोना प्रभावित इलाकों से परिजन व रिश्तेदार आने शुरू हो गए थे। इसकी भनक स्वास्थ्य विभाग को लग गई।
उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से संपर्क किया। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हेल्थ टीम सूरा के आवास पर पहुंच गए। उनके यहां रोहतक, गुरुग्राम, पंचकूला इत्यादि जिलों से परिजन व रिश्तेदार आए मिले। इसके अलावा पड़ोसी भी शोक जताने गए थे। यहां आने के बाद कौन-कौन उनके संपर्क में आया, उसकी जानकारी जुटाई। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया बलराज सूरा क नॉन कोविड डेथ हुई थी। इनके आवास पर शोक जताने के लिए बाहर से आने वाले 7 सदस्यों को पीपीई किट पहनी हेल्थ टीम एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लेकर पहुंची है। यहां पर उन्हें आइसोलेट कर दिया है। इनके संपर्क वालों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही आवास में मौजूद सभी के स्वास्थ्य पर जांच रहेगी।

97 रिपोर्ट निगेटिव

पैथोलॉजिट डॉ. मनीष पचार की टीम ने 32 सैंपल लिए हैं। इनमें बरवाला में 16 और मुंबई, फरीदाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम और बीकानेर ट्रेवल हिस्ट्री वाले 16 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए हैं। इधर, 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट पॉजिटिव थी और 6 की रिपोर्ट का इंतजार है। ये सभी रिपोर्ट सूरा परिवार की हैं।

सीएमओ की अपील

जिंदल चौक से दड़ौली के युवक को लिफ्ट देने वाला वेंडर स्वास्थ्य जांच के लिए सिविल अस्पताल में संपर्क करे। इससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। और भी कोई कोरोना पॉजिटिव रोगी के संपर्क में रहा है, वह भी सामने आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Super lockdown in DC-MC colony, blockade for 14 days

https://ift.tt/3bz7O5r
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment