Amazon

Monday, April 27, 2020

राज्य से दिशा निर्देश नहीं, अधिकांश दुकानें पहले की तरह बंद

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लागू की गई लॉकडाउन-2 के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने जाने को लेकर दिशा निर्देश के बाद भी राज्य सरकार के द्वारा कोई गाइडलाइन जारी नहीं होने के कारण व्यवसायिक उहापोह की स्थिति में है। दी गई छूट के दूसरे दिन भी राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कोई दिशा निर्देश नहीं देने के कारण जिला प्रशासन की ओर से भी प्रतिष्ठानों को खोलने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण जिला की अधिकांश दुकानें पूर्व की तरह बंद रही। दुकानें बंद रहने के कारण शहर में सन्नाटा रहा। वही सुबह व शाम आवश्यक सामग्रियों की खरीदी के अलावा दवा व सब्जी, फल की दुकानों में लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए खरीददारी करते देखे गए। अक्षय तृतीया में भी रविवार को जिला के जेवर दुकान बंद रहे। कोरोना संक्रमण के भय से जेवर दुकानदारों ने जहां अपने प्रतिष्ठान को नहीं खोला, वहीं दुकानदारों का कहना है कि सरकार का कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आने के कारण वे लोग दुकान को नहीं खोल रहे है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण ग्राहकों का भी बाजार में आना जाना नहीं है। जिसके कारण वे लोग प्रतिष्ठान को नहीं खोल रहे है।
कोरोना संक्रमण के भय से अधिकांश निजी क्लिनिक बंद है। जिसके कारण सामान्य बीमारी वाले लोगांे को भी इलाज कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के डॉक्टर गली व राजगढ़िया रोड में अधिकांश चिकित्सीय क्लिनिक है, जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज आते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण व कोरोना संक्रमण को लेकर यहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
अधिकांश क्लिनिक बंद रहने के कारण कुछ लोग इलाज के लिए आते है, लेकिन उसे मायूस होकर घंटों इंतेजार के बाद वापस जाना पड़ता है या फिर दवा दुकान से दवा लेकर जाने को मजबूर हो रहे है। जिला प्रशासन की ओर से क्लिनिक खाेलने का आदेश जारी होने के बावजूद भी क्लिनिकों में बैठने वाले चिकित्सक आदेश की अनदेखी कर रहे है।

सब्जी बाजार में बिना मास्क पहने हो रही है खरीद-बिक्री

सार्वजनिक व बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद भी खरीददारी के लिए आए अधिकांश लोग बिना मास्क के खरीददारी करते देखे गए। वहीं सब्जी व फल विक्रेता के अलावा आवश्यक सामग्रियों की बिक्री करने वाले अधिकांश दुकानदार भी मास्क का प्रयोग करते नहीं देखे गए। उल्लेखनीय हो कि जिला प्रशासन की ओर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी के कारण ऐसे करते कम ही लोग देखे जा रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बिना मास्क सब्जी बेचती महिलाएं।

https://ift.tt/3aFsJm7
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment