आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया को अपने गांव एवं टोला में कोरोना से बचाव को लेकर निगरानी रखने की जिम्मेवारी दी गई है। इसके अलावा बाहर से आए लोगों को क्वारेंटाइन करने तथा गांव एवं परिजनों से अलग रहने के लिए जागरूक करने की बात बताई गई है। जबकि इसकी सूचना देने पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया को गांव वालों से झगड़ा लेना पड़ा है। इस तरह की मामला प्रखंड के लगभग सभी पंचायत के गांवों में देखने को मिल रहा है। स्थानीय पुलिस की पहल पर मामला को शांत किया गया है। परंतु क्वारेंटाइन से घर लौटते ही लोगों के रडार पर स्थानीय आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया हैं। इसका बदला लेने के लिए लोगों ने कई तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है। निर्धारित समय के अंदर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो भयंकर रूप भी ले सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2W8VGle
April 29, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment