Amazon

Thursday, April 30, 2020

बेमौसम बारिश से लोगों को मिली राहत

जिले मेें बीते सप्ताह भर से अचानक बदल रहे मौसम के बाद थोड़ी देर के लिए बारिश हो रही है। जिससे जिले का तापमान कम रह रहा है। हवाओं में ठंडक रहने से लोगों को राहत मिली है। वहीं मौसम के गर्म ठंड होने से मौसमी सर्दी, खांसी बढ़ गई है। इधर जिले में बुधवार को सुबह से रुक रूक आसमान में छाए रहे बादल के बीच दोपहर बाद हल्की फुल्की बारिश हुई। जिससे तापमान कम होने के साथ मौसम ठंडनुमा रहा।
बारिश से जहां शहरी क्षेत्रों में लोग आवश्यक कार्यों को छोड़ अन्य कार्यों के लिए बाहर नहीं निकले। इससे रोजदारों व फल सहित अन्य विक्रेताओं को भी परेशानी हुई। इस ओर कृषि वैज्ञानिक डा शंकर कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के दौरान मौसम में बढ़े दाब और असमय हिमाचल में हो रही बर्फबारी का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आगे 30 अप्रैल से मौसम साफ होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने किसानों से समय को उचित बताते हुए जुताई कार्य करने की बात कही है। उन्होंने खेतों में नमी बने रहने के लिए किसानों से खेतों में मेढ़ बनाने की भी बात कही है। कहा अभी दिन में जहां 35 डिग्री तापमान होना चाहिए वहां तापमान 19 डिग्री रह रहा है जो खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े मकोड़े के लिए सही है। इस क्रम में कीटनाशक का प्रयोग खेतों में करना उचित होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People get relief from unseasonal rains

https://ift.tt/2Sir5QQ
April 30, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment