शहर में प्रत्येक दो किलोमीटर के दायरे में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किए जा रहे हैं, इसके बावजूद सब का पेट नहीं भर पा रहा है। भीषण गर्मी लोग भोजन प्राप्त करने के लिए दो घंटे लाइन में लग रहे हैं। भोजन के लिए पूरे परिवार को लाइन में लगना पड़ रहा है। चिंता की बात है कि पेट भरने के लिए नन्हें-नन्हें बच्चे भी भीषण गर्मी में बर्तन लेकर लाइन में लगे हुए देखे जा रहे है। लोगों का पूरा दिन दो वक्त का भोजन जुटाने में लग रहा है। पुराने शहर स्थित सेक्टर-4 के साथ लक्ष्मण विहार-सूर्य विहार मेन रोड पर जरूरतमंदों को रोज सुबह और शाम भोजन वितरित किया जा रहा है।
भाेजन कराने का यह कार्यक्रम जारी रहेगा
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एसोसिएशन सेक्टर-37 द्वारा खांडसा और कादीपुर हाई स्कूल में हुडा द्वारा ठहराए गए श्रमिक व बेरोजगार लोगों को दो वक्त का भोजन करवाने का कार्यक्रम जारी है। शनिवार को दोनों शेल्टर में सुबह 1200 और शाम को 1500 लोगों को भोजन करवाया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन दीपक मैनी ने बताया कि भाेजन कराने का यह कार्यक्रम 3 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसी तरह से पूर्वांचल समाज द्वारा कादीपुर स्थित पूर्वांचल भवन में भोजन तैयार करके समाज के श्रमिकों व बेरोजगार बैठे लोगों को पका हुआ भोजन कराया जा रहा है।
हर हफ्ते 50 कामगारों को सूखा राशन भी दिया जा रहा है
लीज़ा लाइफस्टाइल द्वारा गुडगांव इलाके की झुग्गी बस्तियों में पिछले प्रतिदिन औसतन 1500 खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं, जिसमें मजदूरों अलावा पुलिसकर्मियों, अस्पताल और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। टीम द्वारा हर हफ्ते 50 कामगारों को सूखा राशन भी दिया जा रहा है। संस्थान के निदेशक देवेंद्र गुप्ता कहा कि संकट की इस घड़ी में वे और उनकी टीम 29 दिनों से राहत कार्यों में लगे हुए हैं और आगे भी जारी रहेगा। उधर, सेक्टर-65 क्षेत्र में बेगपुर के साथ लगते पार्क में फिल्म एक्टर राज चौहान अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों को भोजन पैकेट्स बांट रहे थे।
पुलिस अधिकारी भी कर रहे मदद
राज्य अपराध शाखा द्वितीय के महानिरीक्षक डॉक्टर सीएस राव के नेतृत्व में सेक्टर 65, सेक्टर 73 तथा फाजिलपुर के आसपास बसी लगभग 150 झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन तथा आलू, प्याज व टमाटर के पैकेटों का वितरण किया गया। महानिरीक्षक डॉ. सीएस राव ने स्वयं अपने वेतन से अंशदान करके और अपने मित्रों तथा अपराध शाखा के स्टाफ के सहयोग से ये पैकेट तैयार करवाए थे।
मां कालका की रसोई में रोज पक रहा हजार लोगों का खाना
न्यू रेलवे रोड स्थित कालका मां सेवा समिति की ओर से शुरू की गई मां कालका की रसोई प्रतिदिन लगभग एक हजार लोगों तक खाना विभिन्न संस्थाओं, सदस्यों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। सेवा में लगे संस्था के सदस्य दलीप लूथरा ने निगमायुक्त को बताया कि संस्था द्वारा इसके लिए रजिस्टर मेंटेन भी किया जा रहा है। सभी की एंट्री की जाती है। निगम क्षेत्र के वार्ड-21 में पार्षद धर्मबीर की देखरेख में चल रही रसोई से भोजन तैयार करके प्रतिदिन दोनों समय रवि नगर, रवि नगर एक्सटेंशन फिरोजपुर कॉलोनी, बलदेव नगर, देव नगर, चार आठ मरला, तिकोना पार्क, शक्ति पार्क समेत कई और स्थानों पर लोगों को जा कर दिया जाता है।
लॉकडाउन में वितरित किया दूध और दही
फिरोजपुर झिरका। लॉकडाउन से ही लगातार 350 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों में दूध, दही पानी व खाद्य सामग्री और पका हुआ भोजन संस्था द्वारा वितरित लगातार किया जा रहा है। मेवात क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों दो-दो लीटर दूध दही का वितरण करके संस्थाएं, जहां दूध दही का खाना, मेरा हरा भरा हरियाणा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। संस्था जरूरतमंद लोगों खाद्य सामग्री तथा दुध दही वितरण इसलिए कर रही है ताकि वह अपना मनपसंद खाना पका कर खा सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VBoHXy
April 26, 2020 at 05:31AM
No comments:
Post a Comment