कोविड-19 महामारी में गरीबों और जरूरतमंदों को सरकार की ओर से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर समाजसेवी भी गरीब परिवारों के सहयोग में अपना योगदान दे रहे हैं। लावालौँग प्रखंड के ग्राम पंचायत लमटा के समाजसेवी हिमांशु कुमार उर्फ मोनू कुमार समय-समय पर गरीबों और जरुरतमंदों के बीच राहत सामग्री बांट रहे हैं। वे ग्राम पंचायत लमटा के आतमपुर गांव में प्रति व्यक्ति साबुन ,फेस मास्क, पांच किलोग्राम चावल, ढाई किलोग्राम आटा,एक किलो नमक का पैकेट, ढाई सौ ग्राम दाल एंव चना का वितरण किया।
उन्होंने बताया कि लमटा पंचायत के सभी गांवों में जरूरत मंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण करेंगे। ग्राम आतमपुर के आबिद खान ,अनिल राम ,आशीष पांडे, विनोद भारती,वासुदेव भारती, महेश साव, राजेश विश्वकर्मा, धनेश्वर गंझू व लोधार गंझू ने कहा कि ऐसे समाजसेवी लोग अगर गरीब और असहाय व्यक्ति के लिए कार्य करते रहें तो इस महामारी के लोकडाउन में गरीबों को कभी भी असुविधा नहीं होगी। समाजसेवी हिमांशु कुमार ने चतरा में चल रहे रोटी बैंक को भी आर्थिक मदद किया।उन्होंने रोटी बैंक को 1100 सौ रुपए का सहयोग किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Y7sJbT
April 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment