Amazon

Saturday, April 25, 2020

निर्गत किए गए पास के साथ कुड़ू के कुछ दुकानों में मिलेगी सेवइयां

प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सोशल डिस्टेस्टिंग का ख्याल रखते हुए रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मनोरंजन कुमार ने की। मौके पर बीडीओ ने कहा रमजान मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र पर्व है। आज कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉक डाउन लगा हुआ है। जिसका पालन करना हम सभी का दायित्व है। इसलिए मुस्लिम धर्मावलंबी रमजान का नमाज अपने अपने घरों में ही रहकर अदा करें तथा नमाज के दौरान सोशल डिस्टेस्टिंग का कड़ाई से पालन करें। मौके पर सीओ कमलेश उरांव ने कहा कि रमजान के महीने के अंतिम में ईद का त्योहार होता है। ईद में सेवइयां की कमी नहीं हो इसके लिये प्रखंड प्रशासन ने यह तय किया है कुड़ू शहरी क्षेत्र के एक या दो दुकानों का चयन सेवइयां की खरीद बिक्री के लिए किया जाएगा। उस दुकानदार को पास निर्गत किया जाएगा। वहीं दुकानदार प्रखंड के सभी पंचायतों में सेवइयां का सप्लाई करेंगे। वहीं थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने कहा नमाज घर पर पढ़े। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। कोई भी धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला पोस्ट नहीं करें। किसी भी प्रकार का अफवाह की सूचना तत्काल प्रखंड प्रशासन व कुडू पुलिस को दें। मौके पर किशोर उरांव सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रशासन शांति समिति के सदस्य।

https://ift.tt/2KB4Lh2
April 25, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment