Amazon

Wednesday, April 29, 2020

रंगदारी के 500 रुपए के लिए दो गांवों के बीच गोलीबारी व मारपीट

हंटरगंज थाना क्षेत्र के बिहार स्थित सीमावर्ती डोभी थाना क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय घोड़ाघाट में दो गांव के बीच गोलीबारी हुई जिसमें दो लोग घायल हो गए। झारखंड के सिवाना स्थित पिंडरा गांव के समीप मंगलवार की है। बताया जाता है कि इस दौरान कई राउंड गोलियां तथा बमबारी भी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज पुलिस एवं डोभी पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मिली जानकारी के अनुसार हंटरगंज थाना क्षेत्र के बड़का पिंडरा गांव के लोगों द्वारा रानी चक के हाइवा चालक से रंगदारी के रूप में 500 सौ रुपए की मांग की गई थी । जिसको लेकर रानीचक एवं बड़का पिंडरा के लोगों में कुछ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद मामला को शांत कर दिया गया था। सुबह रानी चक गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव एवं धनपत यादव अपने मवेशियों को चरा रहे थे। जिसे बड़का पिंडरा गांव के लोगों द्वारा गाली गलौज तथा क्रिकेट मैच खेल रहे लोगों से बैट विकेट छीन कर मारपीट करने लगे। जिसमें प्रदीप कुमार यादव तथा धनपत यादव बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान कई राउंड गोलियां तथा बमबारी भी की गई है। जिससे पूरे इलाके में दहशत हो गया । घायल लोगों के द्वारा डोभी थाना में बड़का पिंडरा गांव निवासी संजय सिंह एवं संगम सिंह तथा 15 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3cWgpzA
April 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment