प्रतापपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को कोविड 19 को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लोगों को यह जागरूकता लाउडस्पीकर एवं टेंपाे के माध्यम से किया जा रहा है। इस माध्यम से लोगो को कोविड 19 से बचने के लिए प्रत्येक लोगो को मास्क लगाकर, तौलिए से मुंह नाक ढकने के लिए लोगों को कहा जा रहा है। लोगों को यह भी कहा जा रहा है कि बिना मास्क व तौलिए लगाये पकड़े जाने पर कड़ी एवं सख्त कार्रवाई किया जाएगा। इस जागरूकता को प्रतापपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जादव बैठा के द्वारा करवाया जा रहा है।इस संबंध में बीडीओ ने कहा कि जो लोग घर से बेवजह बाहर बिना मास्क पहने, वाहन चलाते पकड़ा जाएगा, उनपर कार्रवाई होगी। उन्होंने दुकानों में खरीद बिक्री करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अति आवश्यक है, क्योंकि हमें किसी भी हाल मे कोरोना पर विजय प्राप्त करना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2W8VGle
April 29, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment