Amazon

Monday, April 27, 2020

मरकच्चो में घर से मिला विवाहिता का शव, संतान नहीं होने के कारण ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

पपलो में विवाहिता बबीता देवी (23) का शव पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घर से बरामद किया है। घटना रविवार 2 बजे की बताई गई है। विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए है।
सूचना पाकर मृतका की मां मसो. खिरिया देवी व भाई मनोज यादव (गिरीडीह जिला के थाना राजधवार के ग्राम गोरहन निवासी) अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुत्री के शव को घर के भीतर एक चारपाई पर पड़ा पाया। शव को देखते ही मायके पक्ष के लोग काफी उत्तेजित हो गए और घर में तोड़फोड़ व आगजनी करने का प्रयास करने लगे। घटनास्थल पर पहले से मौजूद थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य व अन्य पुलिस कर्मियों ने मायके पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाने लगे। इस दौरान मृतका के परिजन मृतका के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को ले कर शव को रोक दिया। बाद में मौजूद ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप व पुलिस के आश्वासन के बाद मायके पक्ष के लोग शांत हो गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने पति सुरेश यादव, भैंसुर गांगो यादव, गोतनी व सास परप मिलकर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का पति मजदूरी का काम करता है। घटना के बाद मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
मां बोली, हमेशा बांझ कहकर प्रताड़ित करते थे बेटी को
मृतका की मां मसो. खिरिया देवी व भाई मनोज यादव ने बताया की उनकी पुत्री बबीता की शादी 5 वर्ष पूर्व पपलो निवासी तेजन महतो के पुत्र सुरेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद 10 हजार अतिरिक्त दहेज की मांग पर उन्होंने रुपए दे दिए थे। कुछ दिनों तक सब ठीकठाक रहने के बाद लंबे समय तक संतान नही होने को लेकर ससुराल वालों के द्वारा उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा। संतान नहीं होने को लेकर उसके इलाज के लिए भी कई बार पैसा दिया गया था। ससुराल वाले हमेशा उसके बांझ कहकर प्रताड़ित किया करते थे। कई बार पुत्र की दूसरी शादी कर देने की भी धमकी दी जाती थी। परिजनों ने उनकी पुत्री को प्रताड़ित कर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया की रविवार को ग्रामीणों के द्वारा उनकी पुत्री की मृत्यु होने की सूचना मिली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पपलो में अपनी बेटी की मौत के बाद विलाप करती मां खिरिया देवी।

https://ift.tt/2Y7FD9W
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment