Amazon

Thursday, April 30, 2020

बसिया में अफवाह के कारण सरकारी बैंकों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी

बसिया प्रखण्ड स्थित सरकारी बैंकों में अफवाह के कारण भीड़ महिलाओं की बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार बसिया प्रखण्ड स्थित बैक औफ इंडिया शाखा,युनाइटेड बैंक, ग्रामीण बैंकों में महिलाओं के द्वारा पैसा निकालने के लिए लम्बी लाइन होती है। केंद्र सरकार ने जन-धन खाते में पांच सौ डाले हैं।जरूरत नहीं होने पर भी निकालने के लिये होड़ सी मची है। और महिलाओं की लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग को तार तार करते हुए भारी भीड़ जमा हो जाती है।
वहीं बैंक कर्मियों व प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ती दिखती हैं जबकि पुलिस प्रशासन कड़ाई से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर जाते ही फिर वहीं दुर्गती होती है जो कोरोना वायरस की चपेट में आने के लिये वरदान साबित होगी। इस संबंध में दो दर्जन से अधिक महिलाओं से बात करने पर कहती हैं कि पैसा नहीं निकालने पर मोदी सरकार फिर पैसा नहीं डालेगी। वहीं कुछ महिलाएं कहती हैं पैसा नहीं निकालने से सरकार फिर वापस ले लेगी। इसलिये जितना जल्दी हो सके पैसा निकाल लेना है। इस संबंध में बीडीओ रविन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि अफवाह के संबंध में क्षेत्र में जागरुकता अभियान लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि आपके खाते के पैसा आपका है, जिसे कोई नहीं ले सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर बैंक में भीड़ नहीं लगाएं। आपके पैसे आपने जरूरत पर ही निकालें, जो लॉकडाउन में आपका काम आ सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rumors in Basia sparked rush of women in state-run banks

https://ift.tt/2KHBZM5
April 30, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment