Amazon

Tuesday, April 28, 2020

बाइक ने ली महिला की जान

भोंदल गांव निवासी तेतर यादव की पत्नी केसर देवी (58)की मौत इलाज के दौरान सोमवार को चतरा सदर अस्पताल में हो गई। मृतका अहले सुबह मोटरसाइकिल के टक्कर में घायल हो गई थी। जानकारी के अनुसार सुबह कबाड़ी व्यवसायी हंटरगंज निवासी मनीष कुमार गुप्ता अपाची मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान मृतका अपने घर के समीप चपेट में आ गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी ।घायल महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। जहां इलाज के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय थाना में मोटरसाइकिल दुर्घटना से संबंधित कोई मामला थाना में दर्ज नही किया गया है।वही मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह के समय उक्त युवक गुप्ता ने मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर मार दिया था।आनन फानन में इलाज कराने के लिए अस्पताल लाया।जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3cWgpzA
April 28, 2020 at 05:11AM

No comments:

Post a Comment