Amazon

Monday, April 27, 2020

सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर वितरण किया गया मास्क व रूमाल

संग्रामपुर खुर्द एवं संग्रामपुर कला के बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों ने गांव के पुरुषों, महिलाओं एवं युवाओं को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया गया। यह जागरूकता बरूरा पंचायत की मुखिया तैरा बीबी, पति नासिर खान के निर्देश पर किया गया। लोगो ने आपसी सहमति बनाते हुए सभी लोगों को जागरूक कर कहा गया कि पूरे गांवको बेरिकेडिंग करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर मुखिया तैरा बीबी के सौजन्य से ग्रामीणों को मास्क एवं रूमाल वितरण किया गया। इस वितरण के मौके पर मुखिया पति नासिर खान के अलावे मुखिया के समर्थक, प्रमोद कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, रिंकू खान सहित कई अन्य लोग शामिल थे। बरूरा पंचायत अन्तर्गत रविवार को संग्रामपुर कला और संग्रामपुर खुर्द गांव को सेनेटाइज किया गया ।गांव को सेनेटाइज करने से गांव के ग्रामीणों ने मुखिया तैरा बीबी एवं मुखिया पति नासिर खान को धन्यवाद दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोगो को मास्क और रूमाल वितरण करते समाजसेवी।

https://ift.tt/358EgJk
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment