प्रखंड के दोबा गांव के एक छोटे से किसान पोलीकार्प लकड़ा की बेटी रीमा रेजिना लकड़ा ने छठी जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम रोशन किया है। उसकी इस सफलता से परिवार गांव सहित पूरे प्रखंड के लोगों में भी उत्साह का माहौल है। प्रखंड की बेटी की इस सफलता पर लोहरदगा जिला झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने ग्राम दोबा पहुंचकर सफलता के परचम लहराने के लिए रीमा का पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और उसके परिवार को बधाई दी है।
मौके पर मोजम्मिल अहमद ने कहा कि रीमा ने जिस तरह से अपने गाव प्रखंड और जिले का नाम रौशन किया है वो काबिले तारीफ है। रीमा की यह कामयाबी क्षेत्र के सभी बेटे बेटियों के लिए निश्चित ही प्रेरणास्रोत साबित होगी। मौके पर रीमा की मां ब्रिजित लकड़ा व पिता ने कहा कि उनकी बेटी इस परीक्षा के लिए काफी संघर्ष और मेहनत किया। मौके पर समाजसेवी जुनाब आलम मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ScIWJb
April 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment