Amazon

Monday, April 27, 2020

समाजसेवी ने दिहाड़ी मजदूरों को पहुंचाई राहत सामग्री

समाजसेवी सह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी द्वारा रविवार को कुम्हार टोली बस्ती में 45 लोगों के बीच एक क्विंटल चावल, 50 किलो आलू और 50 किलो दाल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के इस अवधि में दिहाड़ी मजदूर व रोज कमा कर खाने वाले लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कामकाज नहीं करने के कारण इनको जीविकोपार्जन में कठिनाई हो रही है। कुम्हार टोली बस्ती के लोगों के आग्रह पर वे रविवार को उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किए। उन्होंने कहा कि जनता लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। इस अवसर पर रामनिवास प्रसाद, बैजनाथ भगत, विक्रमा कुमार, ज्योति कुमारी, उर्मिला देवी, रिंकी देवी, हिंदू देवी, संगीता देवी व रीता देवी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Social worker gave relief material to daily laborers

https://ift.tt/2VFEd4X
April 27, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment