शहर में बुटिक कार्य करने वाली ममता नरेडी व यश बंसल ने अपने हाथों से तीन लेयर वाले 150 पीस मास्क मंगलवार को नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार को सौंपा। मौके पर ममता नरेडी ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में जहां व्यवसाय प्रभावित है वहीं घर में बैठे मास्क बनाने का कार्य शुरू किया और लोगों तक मास्क पहुंचे इसके लिए प्रशासन को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में और भी मास्क बनाकर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार ने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति अपने ओर से मदद के हाथ बढ़ा रहे है। प्रशासन इस विपदा की घड़ी में लोगों के बीच पहुंच कर लोगों को मदद पहुंचाने का काम कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cWgpzA
April 29, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment