Amazon

Sunday, April 26, 2020

फेसबुक आईडी पर मैसेज भेजा, बीमारी का बहाना बना 10 हजार ठगे

फेसबुक आईडी हैक करके रुपए ठगने का हफ्ते में ही तीसरा मामला सामने आया है। इस बार तो जवाहर मार्केट में एक युवक से 10 हजार रुपए ठग लिए गए। जिस युवक की आईडी हैक की गई और जिससे ठगी हुई है दोनों के घरों में मात्र दो गलियों की दूरी है। दोनों ने पुलिस को लिखती शिकायत दी है। ठगी का शिकार हुए पम्मे ने बताया कि मोहित उसका फेसबुक फ्रेंड है और उसी के वार्ड का रहने वाला है। उसे मोहित की आईडी से मैसेज आया कि उसके परिवार से कोई बीमार है। इस अकाउंट नंबर में 10 हजार रुपए डलवा दो।

पम्मा ने बताया कि उसे तरस आगया औरउसने मैसेज करने वाले को लिखा कि उसके पास पैसे नहीं हैं लेकिन किसी डलवा देता हूं। इसके बाद उसने अपने दोस्त वरुण राणा को उक्त अकाउंट नंबर भेजा और उसने 10 हजार रुपए डाल दिए। जब पैसे हैकर को मिल गए। उसका दोबारा मैसेज आया कि 10 हजार रुपए और भेज दो। पम्मा ने बताया कि उसके पास मोहित का नंबर नहीं था। उसने मोहित की गली में रहते दोस्त को फोन किया कि मोहित को बता दे कि किसी से 10 हजार रुपए डलवाए हैं, अब मेरे पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद उसे सच्चाई का पता चला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Message sent on Facebook ID, 10 thousand cheated as an excuse for illness

https://ift.tt/3eRavBr
April 26, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment