Amazon

Wednesday, April 29, 2020

मारवाड़ी युवा मंच ने प्रशासन को सौंपी गरीब-असहायों के लिए खाद्य सामग्री

वैश्विक महामारी कोरोना में मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा की ओर से मंगलवार को जरूरतमंद लोगो के बीच खाद्यान्न का वितरण हो इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा संचालित फ़ूड बैंक में 5 क्विंटल चावल उपलब्ध कराया गया। मंच के पदाधिकारियों ने डीडीसी आलोक त्रिवेदी को सामग्री सौंपी। मौके पर डीडीसी त्रिवेदी ने मंच के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला में कई स्वयंसेवी, सामाजिक संगठन, धार्मिक व व्यावसायिक संगठन इस विपदा की घड़ी में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो तक खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। वहीं मंच के अध्यक्ष संदीप हिसारिया व सचिव उमंग अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक कार्यों में हमेशा जुटी रहती है और वर्तमान में कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों में लोग भूखे ना सोएं इसके लिए सार्थक पहल कर रही है। मौके पर मंच के सदस्य मनोज पिलानिया, महावीर खेतान सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Marwari Yuva Manch handed over food items to the poor and helpless to the administration

https://ift.tt/35fHiMf
April 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment