दूसरे राज्यों में फंसे विद्यार्थियों व प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से राज्य सरकार को निर्देशित करने और उनकी सुरक्षा की पूर्ण गारंटी सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा राज्य परिषद के आह्वान पर मंगलवार को पार्टी के जिला इकाई की ओर से कांको पंचायत भवन, लरियाडीह पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय घंघरी, चेहाल व मध्य विद्यालय कुशाहना सहित अन्य स्थानों पर लॉकडाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग के तहत एक दिवसीय धरना दिया गया। मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य महादेव राम ने कहा कि झारखंड प्रदेश के लाखों मजदूर व छात्र लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुए है। वे लोग रोजगार व पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य गए थे और वहां लॉकडाउन कारण फंस गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूरो व छात्रों को वापस लाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिसको लेकर यह धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं जिला मंत्री प्रकाश रजक, उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि झारखंड के सभी जिलो में कोरोना जांच खुलवाकर आम लोगों को सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस महामारी की लड़ाई में राज्य सरकार को भरपूर सहायता करे और राजनीति से उपर उठकर राष्ट्रहित में आम जनता को हर सुविधा मुहैया कराए। मौके पर अंचल मंत्री अर्जुन यादव, प्रदीप रजक, महेश प्रसाद सिंह, काली सिंह, रामेश्वर चौधरी, ब्रह्मदेव राणा, सोनिया देवी, बसमतिया देवी, सिकंदर कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35iOPcX
April 29, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment