चौदह दिन की मुक्ति के बाद हिसार को कोरोना ने फिर से जकड़ लिया। शहर के बाद आदमपुर के दड़ौली गांव में पहुंचे कोरोना से 29 वर्षीय युवक ग्रस्त मिला। हेल्थ टीम ने तुरंत पीड़ित को आइसोलेट करके सिविल अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। इसकी गर्भवती पत्नी, भाई, माता व पिता की स्वास्थ्य जांच करके आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया है। इसके साथ ही दड़ौली गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पूरी तरह सील कर दिया है।इसके इर्द-गिर्द के गांवों को बफर जोन घोषित किया है। दोनों जोन में रहने वाले परिवारों की स्वास्थ्य जांच होगी।
ट्रैवल हिस्ट्री : गाजियाबाद से कैसे अपने गांव-घर पहुंचा, किन लोगों से मिला
1. स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 29 वर्षीय युवक गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट में काम करता है। वह 22 अप्रैल को वहां से चला था। हिसार शहर में आने रहें कैंटर में सवार हुआ था। 23 अप्रैल को कैंटर चालक ने जिंदल चौक पर उसे उतार दिया था। अलुसबह 5.40 बजे सब्जी लेकर जा रहे बाइक सवार एक वेंडर से लिफ्ट लेकर कैंप चौक पहुंचा था। वहां से पैदल चलकर कुम्हारन मोहल्ला में रहने वाले रिश्तेदार के घर गया था। परिवार में कुल 11 सदस्य हैं। उसके गले में दर्द हुआ था।
अपने भाई को फोन करके उसने सिविल अस्पताल पहुंचने के लिए कहा था, जहां वह जांच करवाने गया था। डॉक्टर ने दवाइयां व क्वारेंटाइन की सलाह दी थी। छोटा भाई बाइक पर बैठाकर दड़ौली की ओर रवाना हुआ था। रास्ते में सिरसा चुंगी के पास पुलिस के रोकने पर नाका पर ठहरे थे। फिर गांव गए थे। छोटे भाई का कहना है कि पीड़ित भाई को चौबारे में आइसोलेट कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग को उस पर शक हुआ था। इसलिए सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
2. जिस कैंटर में सवार होकर पीड़ित आया था। स्वास्थ्य विभाग का उससे संपर्क हुआ था। पर, जानकारी देने की बजाए फोन को बंद कर दिया था।
3. जिस बाइक वेंडर से लिफ्ट ली थी, उसका पता लगाना भी जरूरी है। क्योंकि वह विक्रेता है, जिसके संपर्क में कई लोग आ चुके होंगे। इसलिए चेन तोड़नी जरूरी है, जिसके लिए उसे ट्रेस करने के लिए प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा सकते हैं।
पुलिस ने गांव में आने-जाने के रास्ते किये सील
गांव में कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने के बाद आदमपुर थाना प्रभारी पवन कुमार दलबल सहित गांव में पहुंचे और गांव में आने-जाने के सभी रास्तों को सील कर दिया। पुलिस विभाग द्वारा आदमपुर-दड़ौली रोड़, चूली बागडिय़ान रोड, चूली कला रोड, मोड़ाखेड़ा रोड व राजस्थान के बीराण रोड सीमा को सील कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों से अपील की है कि गांव लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और अपने घरों से बाहर ना निकलें।
4 गांवों में 28 दिन के लिए लॉकडाउन, सेनिटाइज करेंगे
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने बताया कि जिला उपायुक्त प्रियंका सोनी के आदेश के बाद गांव दड़ौली सहित 4 गांवों को 28 दिन के लिए लॉक कर दिया गया है। इस दौरान गांव से कोई भी व्यक्ति ना तो बाहर जा सके और ना ही कोई बाहर का व्यक्ति गांव में आ सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव को सेनिटाइज किया जाएगा । गांव खारा बरवाला के ग्राम सचिवालय को अधिकारियों के लिए निगरानी रूम के रूप में बनाया गया है ताकि वहां से चारों गांव की पल पल की रिपोर्ट ले सकें।
विभाग ने क्या उठाए कदम
कोरोना पॉजिटिव केस का पता चलने पर सीएमओ डॉ. याेगेश शर्मा के निर्देशानुसार डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल, डॉ. रतना भारती, डॉ. सुभाष खटरेजा, जीव वैज्ञानिक, महामारी विद शिल्पी व एंबुलेंस टीम ने कोरोना फैलने से रोकने के लिए रणनीति बनाई। तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को अलर्ट करते हुए दड़ौली गांव को सील करवा दिया।
सतर्कता से उपचार शुरू किया
अग्रोहामेडिकल कॉलेज के निदेशक डाॅ. गोपाल सिंघल ने बताया कि हिसार में कोरोना पॉजिटिव तीसरा केस आया है। पीड़ित मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। पॉजिटिव रोगी का चिकित्सकों की टीम ने पूरी सर्तकता से उपचार शुरू कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bz7Nyp
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment