कोरोना महामारी पर रोक लगाने के लिए प्रदेश में 23 मार्च से लॉकडाउन हैं। लॉकडाउन के एक माह बीत जाने के बाद उसके साइड इफेक्ट्स नजर आने लगे हैं। लॉकडाउन में कोरोना की वजह से लोग मानसिक समस्याओं भय, घबराहट,बेचैनी, अनिंद्रा का शिकार हो रहे हैं। गुस्सा, भविष्य को लेकर अनिश्चितता, बेरोजगारी के कारण लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है। जिले में अब तक दो से अधिक लोग सुसाइड कर चुके हैं और इतने ही प्रयास कर चुके हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संदिग्धों के लिए टेली काउंसलिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत मनोचिकित्सकों व काउंसलर के माध्यम से संदिग्धों को टेली काउंसलिंग की जा रही है । बीते कुछ दिनों में लगभग 36 क्वारेंटाइन सेंटरों में कॉल कर 180 लोगों की काउंसलिंग की गई। इसके साथ ही प्रत्येक दिन मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मानसिक रोगियों व उनके परिवार वालों को भी कोरोना से संबंधित जानकारी व उचित सलाह भी दी जा रही है। उन्हें खासकर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के बारे में बताया जा रहा है।
मानसिक चिकित्सालय बांट रहा है कोरोना संदिग्धों का दुख
टेली काउंसलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है । इसमें मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार व साइको सोशल वर्कर मोहम्मद शामाउन व टोबैको काउंसलर श्रीमती तनुजा सिन्हा को शामिल किया गया है। मनोचिकित्सक डॉ.आशीष कुमार ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान अधिकांश मरीज नींद नहीं आने, स्वभाव में चिड़चिड़ापन व घबराहट की शिकायत बता रहे हैं । उन्हें मेडिटेशन, नियमित व्यायाम व अपने लोगों से फोन पर बातचीत करने की सलाह दी जा रही है । वाट्सएप सोशल मीडिया से दूर रहने की भी सलाह दी जा रही है। कुछ ऐसे भी मरीज हैं जिनमें एन्जायटी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं । उन्हें समुचित स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स दिए जा रहे हैं। इसके लिए क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ. सुनील कुमार से 94 727 46 226, साइको सोशल वर्कर मोहम्मद शामाउन से 799 1179 186 और टोबैको काउंसिलर तनुजा सिन्हा से 87094 87347 पर कॉल कर मानसिक तनाव को दूर करने की सलाह ले सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2yPUM4Q
April 27, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment