Amazon

Tuesday, April 28, 2020

लड़की का अपहरण करने वाले अभियुक्त को जेल

प्रखंड मुख्यालय की एक दलित लड़की के अपहरण का आरोपी प्रकाश कुमार साहू उर्फ पीके को गिरफ्तार कर लावालौंग पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी श्रीराम राम ने बताया कि हजारीबाग जिला अंतर्गत कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव निवासी प्रकाश कुमार साहू उर्फ पीके के विरुद्ध लड़की के पिता ने विगत 9 जनवरी को लावालौंग थाने में अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया था। इस समय से हम लोगों ने प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए कई बार सर्च अभियान चलाया परंतु वह लड़की को लेकर फरार रहा। प्रकाश साहू के उसके घर पर ही कुछ दिनों से होने की गुप्त सूचना के आधार पर हमने रविवार को उसके घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। और लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए चतरा भेज दिया। इधर प्रकाश साहू ने बताया कि बान्दू गांव में ही मेरी शादी हुई थी। पत्नी के साथ काफी अनबन रहने के कारण मैंने मानसिक तनाव में आकर लावालौंग उक्त लड़की के घर ही शराब पीने के लिए आने लगा। कुछ दिनों में हम दोनों के बीच आपसी प्रेम हो गया और मैंने लड़की के कहने पर ही लावालौंग से भागकर उससे शादी कर ली। हम दोनों अभी तक आदर्श पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। मेरी पूर्व पत्नी के साथ अनबन की हालात में हमें ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3cWgpzA
April 28, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment