Amazon

Wednesday, April 29, 2020

बाजार एप में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाएं व्यवसायी

कोरोना संकट के कारण उत्पन्न लॉकडाउन के मद्देनजर आवश्यक वस्तुओं की खरीद-बिक्री को सुगम बनाने को लेकर एनआईसी झारखंड द्वारा बाजार मोबाइल एप्प विकसित किया गया है। जिसके तहत ग्राहक, फल, सब्जी, किराना सामान, दूध, दवा आदि सोशल डिस्टेसिंग नॉर्म के तहत प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में बाजार मोबाइल एप्प के लिए उपायुक्त रमेश घोलप ने एक आदेश जारी करते हुए शहरी क्षेत्र में बाजार मोबाइल एप्प का पालन कराने को लेकर नगर पंचायत व नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को इनडिसेंट कमांडर के रुप में प्रतिनियुक्त किया है। डीसी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के चेंबर्स ऑफ कॉमर्स, खुदरा व्यापारी संघों, मेडिकल दवा संघों, दुध व्यापारी व सब्जी व्यापारी से संबंधित संघों के साथ बैठक कर एप्प का शत-प्रतिशत उपयोग में लाने के लिए प्रेरित करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं क्षेत्र के जितने भी दुकानदार, फल, सब्जी, किराना समान, दूध, दवा दुकानदार है, उन सभी को बाजार एप्प में शत-प्रतिशत निबंधन करवाते हुए उनसे शत प्रतिशत इस्तेमाल कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लॉकडाउन अवधि में सोशल डिस्टेसिंग के नॉर्म को पालन करवाने का भी निर्देश दिया। वहीं प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार निर्धारित संख्या में सामंज्य स्थापित करते हुए एम-पास निर्गत करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी आमजनों के बीच बाजार एप्प की जानकारी देने में सहयोग प्राप्त करने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3cWgpzA
April 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment